लुधियाना के डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन को ज्ञापन सौंपते कॉलोनी के लोग।
पंजाब के लुधियाना में बल्लो के रोड पर एपल विला व जंडू कॉलोनी में तीसरा ठेका खुलने जा रहा है। मोहल्ले के लोगों को जैसे ही पता चला कि उनके इलाके में नया ठेका खुलने जा रहा है, तो उन्होंने ठेके के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। मोहल्ला वासी डीसी दफ्तर पहुंचे और
.
रेजिडेंट वेलफेयर सोसाइटी के प्रधान सुरेश मोहन ने बताया कि जंडू कॉलोनी व एपल विला के बाहर दो बड़े शराब के ठेके हैं। शराब ठेकेदार अब फिर से एक और ठेका खोलने जा रहा है। उन्होंने बताया कि मोहल्ले के लोग मिलकर डीसी को मिले और उन्हें ज्ञापन सौपा। डीसी हिमांशु जैन ने भरोसा दिलाया कि इस बारे में नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी
मांग पत्र देने आए इलाके के लोग जानकारी देते हुए।
महिलाओं का निकलना हो गया मुश्किल बल्लो के सरपंच विक्की ओबराय ने बताया कि गाव में दो ठेके पहले से हैं। अब तीसरा ठेका खुलने जा रहा है। शराब के ठेकों के बाहर शराब पीकर शरारती तत्व खड़े होते हैं। जिससे महिलाओं का निकलना मुश्किल हो जाता है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में हलका गिल के विधायक जीवन सिंह संगोवाल से भी मिले। उन्होंने प्रशासन के पास भेजा है, प्रशासन ने भरोसा दिया है कि कार्रवाई की जाएगी।
