मुख्य बातें

चंडीगढ़ में मनदीप बराड़ आज संभालेंगे चीफ सेक्रेटरी का पद: हरियाणा कैडर के IAS अफसर, राजीव वर्मा दिल्ली के चीफ सेक्रेटरी नियुक्‍त – Chandigarh News

चंडीगढ़ में मनदीप बराड़ आज संभालेंगे चीफ सेक्रेटरी का पद:  हरियाणा कैडर के IAS अफसर, राजीव वर्मा दिल्ली के चीफ सेक्रेटरी नियुक्‍त – Chandigarh News

सीनियर IAS अधिकारी मनदीप बराड़ आज (1 अक्टूबर) चंडीगढ़ के चीफ सेक्रेटरी के पद संभालेंगे। वे 2005 बैच के हरियाणा कैडर के IAS अधिकारी हैं। इससे पहले इस पद पर 1992 बैच के IAS अधिकारी राजीव वर्मा थे। जिनका 2 दिन पहले दिल्ली ट्रांसफर कर दिया गया था। मंगलवा

.

वहीं, चंडीगढ़ प्रशासन में नए HCS अधिकारी की नियुक्ति भी हो रही है। 2016 बैच के HCS अधिकारी डॉ. इंद्रजीत आज चंडीगढ़ में जॉइन करेंगे। इसके बाद उन्हें पदभार सौंपा जाएगा।

अब पढ़िए आदेश में क्या लिखा..

प्रशासन द्वारा जारी आदेश में लिखा गया है कि मनदीप सिंह बराड़ न केवल मुख्य सचिव की जिम्मेदारी संभालेंगे, बल्कि राजीव वर्मा के पास मौजूद सभी पोर्टफोलियो भी देखेंगे। यह अतिरिक्त जिम्मेदारी वे अपनी मौजूदा जिम्मेदारियों के साथ निभाएंगे और यह व्यवस्था अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी।

कौन हैं मनदीप बराड़

  • चंडीगढ़ में जन्म, हाईकोर्ट के पूर्व जज के बेटे: मनदीप का जन्म चंडीगढ़ में हुआ। वे पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के पूर्व जज एचएस बराड़ के बेटे हैं। अगस्त 2024 में मनदीप को केंद्र सरकार ने चंडीगढ़ यूनियन टेरिटरी (यूटी) का होम सेक्रेटरी नियुक्त किया था। यह इंटर कैडर डेपुटेशन पर 3 साल के लिए है।
  • चंडीगढ़ के DC भी रह चुके: उन्होंने चंडीगढ़ में ही शिक्षा प्राप्त की। हरियाणा के अंबाला, यमुनानगर, पंचकुला, करनाल में डिप्टी कमिश्नर (DC) रह चुके हैं। इसके अलावा हरियाणा स्टेट एग्रीकल्चर मार्केटिंग बोर्ड के चीफ एडमिनिस्ट्रेटर और हरियाणा वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के एमडी भी रह चुके हैं। अक्टूबर 2018 से 2021 तक उन्होंने चंडीगढ़ के DC के रूप में भी काम किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *