फतुहा थाना से निकली फ्लैग मार्च।
शारदीय नवरात्र और दुर्गा पूजा के पावन पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए पटना पुलिस ने पूरी तैयारी कर ली है। जिले के फतुहा पुलिस अनुमंडल क्षेत्र में पुलिस ने अपनी तैयारियों को तेज कर दी है। मंगलवार की शाम फतुहा एसडीपीओ-1 अवध
.
फतुहा थाना से निकली फ्लैग मार्च
दुर्गा पूजा बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है, और इस दौरान हजारों भक्त मां दुर्गा के भव्य पंडालों में दर्शन के लिए उमड़ते हैं। ऐसे में कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती होती है।
इसी को ध्यान में रखते हुए, दर्जनों पुलिसकर्मियों के साथ यह फ्लैग मार्च फतुहा थाना से शुरू होकर महारानी चौक, गोविंदपुर, बांकीपुर, नोहटा, कल्याणपुर, दरियापुर स्टेशन रोड और फतुहा चौराहा होते हुए वापस थाना लौटा।
जनता में सुरक्षा का भरोसा पैदा करना उद्देश्य
इस फ्लैग मार्च का उद्देश्य जनता में सुरक्षा का भरोसा पैदा करना और असामाजिक तत्वों को सख्त संदेश देना था। फतुहा शहरी क्षेत्र के बाद, एसडीपीओ अवधेश प्रसाद के नेतृत्व में नदी थाना क्षेत्र के समसपुर मोहल्ले में भी फ्लैग मार्च निकाला गया।
बाइकर्स पर खास निगरानी रखेगी पुलिस
सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी देते हुए एसडीपीओ अवधेश प्रसाद ने बताया कि, उनकी टीम पूजा के दौरान हर पूजा पंडालों में मुस्तैद रहेगी। उन्होंने विशेष रूप से बाइकर्स पर निगरानी रखने की बात कही, जो अक्सर भीड़-भाड़ वाले इलाकों में परेशानी पैदा करते हैं। साथ ही, उन्होंने अपनी टीम के साथ प्रमुख पूजा पंडालों का दौरा कर पूजा समितियों को भी सख्त हिदायतें दी हैं।
