मुख्य बातें

जितेन्द्र यादव बने राजनांदगांव के नए कलेक्टर: 2019 बैच के अधिकारी, IPS भी रहे है; डॉ. सर्वेश्वर भुरे केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर – Rajnandgaon News

जितेन्द्र यादव बने राजनांदगांव के नए कलेक्टर:  2019 बैच के अधिकारी, IPS भी रहे है; डॉ. सर्वेश्वर भुरे केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर – Rajnandgaon News


2019 बैच के आईएएस जितेन्द्र यादव राजनांदगांव जिले के नए कलेक्टर बने।

छत्तीसगढ़ राज्य शासन ने मंगलवार (30 सितंबर) शाम 14 प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला किया है। इस फेरबदल में 2019 बैच के आईएएस जितेन्द्र यादव को राजनांदगांव जिले का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है। वे वर्तमान में रायगढ़ के जिला पंचायत सीईओ के पद पर कार्य

.

राजनांदगांव के वर्तमान कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया है। वे भारत सरकार के टेक्सटाइल मंत्रालय में संयुक्त आयुक्त का पदभार संभालेंगे। डॉ. भुरे ने जिले में लगभग 5 महीने तक कलेक्टर के रूप में अपनी सेवाएं दीं।

जितेन्द्र यादव राजनांदगांव के 33वें कलेक्टर होंगे। छत्तीसगढ़ राज्य गठन के बाद वे इस जिले के 17वें कलेक्टर हैं। यादव ने एमडी यूनिवर्सिटी रोहतक से बीई और एमटेक की डिग्री प्राप्त की है। वे पहले आईपीएस अधिकारी भी रह चुके हैं, जिसके बाद उन्होंने आईएएस के रूप में अपनी सेवाएं दीं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *