मुख्य बातें

रामपुर राजकीय कॉलेज में CSCA शपथ ग्रहण समारोह: पल्लवी बनी अध्यक्ष, मेरिट आधार पर संघ पदाधिकारियों का हुआ सम्मान – Rampur (Shimla) News

रामपुर राजकीय कॉलेज में CSCA शपथ ग्रहण समारोह:  पल्लवी बनी अध्यक्ष, मेरिट आधार पर संघ पदाधिकारियों का हुआ सम्मान – Rampur (Shimla) News


कार्यक्रम में स्टूडेंट को सम्मानित करते हुए प्राचार्य व टीचर।

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के रामपुर में गोविंद बल्लभ पंत राजकीय महाविद्यालय बुशहर में बुधवार को केंद्रीय छात्र संघ (सीएससीए) का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। यह समारोह सत्र 2025-26 के लिए मेरिट आधार पर गठित छात्र संघ के पदाधिकारियों के सम्मान म

.

कार्यक्रम के दौरान मौजूद टीचर और स्टूडेंट।

सरस्वती वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत

कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य डॉ. पंकज बासोतिया और वरिष्ठ प्राध्यापकों ने दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ की। इसके बाद डॉ. बासोतिया ने अध्यक्ष पल्लवी, उपाध्यक्ष दीक्षा डोगरा, महासचिव नमिता और संयुक्त सचिव संध्या को शपथ दिलवाई। पदाधिकारियों ने अपने कार्यकाल में कॉलेज के संविधान का पालन करते हुए शांतिपूर्ण और सामंजस्यपूर्ण वातावरण बनाए रखने का वादा किया।

विभिन्न क्लबों के पदाधिकारियों ने ली शपथ

समारोह में स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर के विभाग प्रतिनिधियों, कक्षा प्रतिनिधियों, एनसीसी, एनएसएस, आर एंड आर समेत विभिन्न क्लबों और सोसाइटियों के पदाधिकारियों ने भी शपथ ली। शपथ ग्रहण के बाद नव निर्वाचित अध्यक्ष पल्लवी ने विद्यार्थियों को भरोसा दिलाया कि उनकी टीम छात्रों की समस्याओं और उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करेगी।

मेरिट आधार पर स्टूडेंट को सम्मानित करते हुए टीचर।

मेरिट आधार पर स्टूडेंट को सम्मानित करते हुए टीचर।

राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन

इस मौके पर प्राचार्य डॉ. बासोतिया ने सभी निर्वाचित छात्रों को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि छात्र संघ महाविद्यालय के विकास और विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान में अहम भूमिका निभाता है। समारोह में कॉलेज के शिक्षक, गैर-शिक्षक कर्मचारी, पूर्व छात्र संघ पदाधिकारी और बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।

अंत में डॉ. टीडी वर्मा ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया और कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *