मुख्य बातें

संजय सिंह का तंज मोदी देश के सबसे बड़े सेल्समैन: गंजे को भी कंघी बेच सकते हैं, बरेली हिंसा सरकार की बुलडोजर साजिश – Prayagraj (Allahabad) News

संजय सिंह का तंज मोदी देश के सबसे बड़े सेल्समैन:  गंजे को भी कंघी बेच सकते हैं, बरेली हिंसा सरकार की बुलडोजर साजिश – Prayagraj (Allahabad) News


प्रयागराज3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद और उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा व्यंग्य किया। उन्होंने कहा कि “मोदी जी इतने बड़े सेल्समैन हैं कि गंजे को भी कंघी बेच सकते हैं।” उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री ने देशवासियों को कभी नोटबंदी के नाम पर, तो कभी जीएसटी के नाम पर ठगा है।

संजय सिंह ने कहा कि नोटबंदी के दौरान काला धन और आतंकवाद खत्म करने का वादा किया गया था, लेकिन नतीजा आज तक शून्य है। वहीं जीएसटी लागू कर सरकार ने पहले जनता पर 5 से 28 प्रतिशत तक का बोझ डाला और अब अचानक दरों में कटौती कर इसे “बचत उत्सव” बताया जा रहा है। उन्होंने तंज कसा कि यह कोई “बचत उत्सव” नहीं बल्कि “चपत उत्सव” है। उन्होंने कहा कि आठ साल में जनता से 127 लाख करोड़ का टैक्स वसूलने के बाद दरें घटाना केवल दिखावा है और इससे जनता को कोई राहत नहीं मिलेगी।

इसी के साथ उन्होंने योगी सरकार पर भी निशाना साधा। संजय सिंह ने कहा कि प्रदेश में महिला सुरक्षा की स्थिति गंभीर है, जबकि सरकार मिशन शक्ति 5.0 के नाम पर सिर्फ कागज़ों में अभियान चला रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि महिलाओं के खिलाफ अपराध लगातार बढ़ रहे हैं और सरकार जिम्मेदारी से बच रही है।

संजय सिंह ने बरेली में पूर्व हॉकी कप्तान और पद्मश्री सम्मानित खिलाड़ी मोहम्मद शाहिद के घर पर बुलडोजर कार्रवाई को भी निशाना बनाया। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई सांप्रदायिक माहौल को खराब करने की सोची-समझी साजिश है। पहले “आई लव मोहम्मद” और “आई लव महादेव” के नाम पर विवाद खड़ा किया गया और अब बुलडोजर एक्शन से समाज को बांटने की कोशिश हो रही है।

प्रदेश की बेरोजगारी पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि यूपी अब बेरोजगारों की मंडी बन गया है। हर भर्ती परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है। शिक्षामित्र, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मनरेगा मजदूर और किसान सब परेशान हैं।

इसी क्रम में संजय सिंह ने ऐलान किया कि आम आदमी पार्टी 31 अक्टूबर से 15 नवंबर तक “रोजगार दो, सामाजिक न्याय दो” पदयात्रा निकालेगी। यह यात्रा प्रयागराज से अयोध्या तक होगी और दोनों जगहों पर विशाल रैली आयोजित की जाएगी। उन्होंने बेरोजगार युवाओं और आम जनता से इसमें शामिल होने की अपील की।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *