मुख्य बातें

दंतेवाड़ा में शादीशुदा युवती से रेप, फिर गलाघोंट कर हत्या: 9 दिन मंदिर में देवी की आराधना की, विजयादशमी के दिन घसीटकर जंगल लेकर गए, दुष्कर्म कर मार डाला – Jagdalpur News

दंतेवाड़ा में शादीशुदा युवती से रेप, फिर गलाघोंट कर हत्या:  9 दिन मंदिर में देवी की आराधना की, विजयादशमी के दिन घसीटकर जंगल लेकर गए, दुष्कर्म कर मार डाला – Jagdalpur News


छ्त्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में एक शादीशुदा युवती से रेप कर उसकी हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि, युवती भांसी में नवरात्रि के 9 दिनों तक देवी की आराधना की। विजयादशमी के दिन घर जाते वक्त अज्ञात आरोपी ने उसे घसीटा, जंगल ले गया फिर रेप कर गला घोंटक

.

जानकारी के मुताबिक, युवती जिले के कुंदेली इलाके की रहने वाली थी। आज उसके घर से लगभग 1 किमी की दूरी पर जंगल में नग्न अवस्था मे लाश उसकी मिली है। शव पर हल्के चोट के निशान है। जिस जगह लाश मिली है वहां घसीटने के निशान है जिससे ये पता लग रहा है कि उसे सड़क से घसीटकर जंगल की तरफ लेकर आए।

वहीं उसका रेप किया। हत्या के बाद आरोपी फरार है। इधर, रात में जब युवती घर नहीं पहुंची तो परिजन और गांव के लोग उसे ढूंढने निकले। उसका फोन भी बंद बता रहा था। सुबह जब इलाके के ग्रामीण उस रास्ते से गुजर रहे थे तो लाश देखी। जिसके बाद इसकी जानकारी फौरन पुलिस को दी। परिजनों को भी सूचना मिल गई थी, वे भी मौके पर पहुंच गए थे।

जिसके बाद पोस्टमार्टम के लिए शव को दंतेवाड़ा जिला अस्पताल लाया गया। शव के पास से फोन मिला जो फ्लाइट मोड पर था। हालांकि, युवती के शव की स्थिति देखकर गैंगरेप का भी अनुमान लगाया जा रहा है। अब पोस्टरिपोर्ट आने के बाद ही ये स्पष्ट हो पाएगा।

ASP बोले- जांच जारी

दंतेवाड़ा के ASP आरके बर्मन ने कहा कि, हम मामले की जांच कर रहे हैं। युवती का रेप हुआ है। गांव वालों से पूछताछ जारी है। जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *