मुख्य बातें

श्रमिक दिवस पर भूपेश बघेल ने मनाया ‘बोरे बासी दिवस’: श्रमिकों और छात्रा को सम्मानित किया, पूर्व मुख्यमंत्री ने ‘सुशासन तिहार’ पर बोला हमला – Bemetara News

श्रमिक दिवस पर भूपेश बघेल ने मनाया ‘बोरे बासी दिवस’:  श्रमिकों और छात्रा को सम्मानित किया, पूर्व मुख्यमंत्री ने ‘सुशासन तिहार’ पर बोला हमला – Bemetara News

अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर शुक्रवार को बेमेतरा के महेश्वरी भवन में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ‘बोरे बासी दिवस’ मनाया। इस दौरान उन्होंने पारंपरिक छत्तीसगढ़िया व्यंजन बोरे बासी का सेवन कर प्रदेशवासियों को श्रमिक दिवस की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में श्रमिकों का सम्मान किया गया। साथ ही छत्तीसगढ़ 12वीं बोर्ड परीक्षा में प्रदेश में द्वितीय स्थान हासिल करने वाली छात्रा ओमनी वर्मा को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर पूर्व मंत्री रविंद्र चौबे, पूर्व संसदीय सचिव गुरु दयाल सिंह बंजारे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। बोरे बासी छत्तीसगढ़िया संस्कृति की पहचान भूपेश बघेल ने कहा कि बोरे बासी छत्तीसगढ़ के किसानों और मजदूरों का पारंपरिक आहार है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने बोरे बासी को नई पहचान दिलाई। गर्मी के मौसम में यह अमृत के समान है और स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी होता है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति और परंपरा को आगे बढ़ाना सभी की जिम्मेदारी है। ‘सुशासन तिहार’ पर बोला हमला कार्यक्रम के दौरान भूपेश बघेल ने प्रदेश की भाजपा सरकार के ‘सुशासन तिहार’ पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रदेश में गली-गली शराब बिक रही है और नई शराब भट्टियां खोली जा रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भीषण गर्मी के बीच बिजली कटौती जारी है और सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच चुका है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, किसानों और मजदूरों का मुद्दा उठाते हुए उन्होंने कहा मई का महीना शुरू हो गया है, लेकिन किसानों को खाद नहीं मिल रही। मजदूरों के पास काम नहीं है और युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा। उन्होंने सवाल उठाते हुए पूछा कि क्या इसे ही सुशासन कहते हैं। बेमेतरा में आयोजित इस कार्यक्रम के जरिए भूपेश बघेल ने एक ओर छत्तीसगढ़िया संस्कृति और श्रमिक सम्मान का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के आयोजन पूर्व जनपद अध्यक्ष रीना मिथलेश वर्मा ने कहा कि आज अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता बेमेतरा पहुंचे। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रमिकों का अभिनंदन किया गया और बोरे बास’ खाकर श्रमिक दिवस मनाया गया। कहा कि श्रमिकों के सम्मान में आयोजित इस कार्यक्रम के लिए वे सभी नेताओं का धन्यवाद अभिनंदन करती हु



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *