मुख्य बातें

रायपुर में जुआ खेलते 6 जुआरी गिरफ्तार: सार्वजनिक जगह पर जमी थी महफिल, पुलिस ने रेड मार कर दबोचा – Raipur News

रायपुर में जुआ खेलते 6 जुआरी गिरफ्तार:  सार्वजनिक जगह पर जमी थी महफिल, पुलिस ने रेड मार कर दबोचा – Raipur News

यह पूरा मामला खमतराई थाना क्षेत्र का है।

रायपुर में एक मोहल्ले में जुआ खेलते 6 जुआरी गिरफ्तार हुए हैं। पुलिस ने एक मोहल्ले से जुआरी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 4700 रुपए कैश भी जब्त किया गया है। यह पूरा मामला खमतराई थाना क्षेत्र का है।

.

2 अक्टूबर को थाना खमतराई पुलिस को सूचना मिली कि थाना खमतराई क्षेत्रांतर्गत रावांभाठा जय अम्बे ट्रांसपोर्ट नगर पार्किंग नम्बर 5 के बाजू बिजली के खम्बे के लाईट के नीचे कुछ व्यक्ति जुआ खेल रहे है। ताशपत्ती से रूपयों का हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश व थाना प्रभारी खमतराई के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने मौके में जाकर रेड कार्यवाही किया गया।

रेड कार्यवाही के दौरान जुआ खेलते 6 जुआरियों को गिरफ्तार किया गया। जुआरियों के पास से 4700 रुपए कैश जब्त किया गया है। आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ राज्य जुआ प्रतिषेध अधिनियम लगाया गया है।

गिरफ्तार आरोपी

1 प्रकाश कुशवाहा पिता मनोज कुमार उम्र 23 वर्ष साकिन ट्रांसपोर्ट नगर पार्किंग नम्बर 05 रावांभाठा थाना खमतराई रायपुर।

2. मोह. जावेद पिता मुर्तजा सिद्दकी उम्र 30 वर्ष साकिन ट्रांसपोर्ट नगर पार्किंग नम्बर 05 रावांभाठा थाना खमतराई रायपुर

3. सोनू राय पिता त्रिलोकी राय उम्र 23 वर्ष साकिन भनपुरी बाजार चौक थाना खमतराई रायपुर।

4. आशुतोष दुबे पिता कावेन्द्र दुबे उम्र 20 वर्ष साकिन आजाद चौक रावांभाठा बीरगांव रायपुर।

5. जयनाथ सिंह पिता अमरजीत सिंह उम्र 50 साकिन जय अम्बे ट्रांसपोर्ट के पास रावांभाठो रायपुर।

6. शहबाज अली पिता शाबीर अली उम्र 31 वर्ष साकिन पिन्टू चौक भनपुरी थाना खमतराई रायपुर।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *