मुख्य बातें

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत: देवरिया में पुलिस जांच में जुटी, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा – Kasba Salempur(Salempur) News

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत:  देवरिया में पुलिस जांच में जुटी, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा – Kasba Salempur(Salempur) News


चन्द्र प्रकाश शुक्ल | सलेमपुर, देवरिया5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हरिंद्र ( मृतक का फाइल फोटो ) ।

सलेमपुर के भरौली वार्ड में 18 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। यह घटना शनिवार सुबह करीब पौने नौ बजे की है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

मृतक की पहचान कोतवाली थाना क्षेत्र के भरौली वार्ड नंबर-1 निवासी पीयूष शर्मा (18) पुत्र हरिंद्र शर्मा के रूप में हुई है।

आसपास के लोगों के अनुसार, युवक रात को भोजन के बाद सोया था। सुबह उसके नाक और मुंह से खून निकलने लगा, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। इसे संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत बताया जा रहा है।

परिजनों ने उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कोतवाली प्रभारी सुनील कुमार पटेल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *