मुख्य बातें

पार्वती नदी में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव: पुलिस ने पहचान के लिए फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किए, शव मॉर्च्युरी में रखवाया – Dholpur News

पार्वती नदी में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव:  पुलिस ने पहचान के लिए फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किए, शव मॉर्च्युरी में रखवाया – Dholpur News

मनिया थाना क्षेत्र में पार्वती नदी में मिले अज्ञात व्यक्ति के शव को पुलिस ने मॉर्च्युरी में रखवाया है।

मनिया थाना क्षेत्र के टांडा गांव के पास पार्वती नदी में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया।

.

पुलिस के अनुसार शव नदी किनारे पड़ा हुआ था। मृतक की उम्र करीब 35-40 वर्ष प्रतीत हो रही है। शव फूला हुआ है और मजबूत कद-काठी का है। उसकी लंबाई लगभग 5 फुट 6 इंच और रंग गेहुंआ है।

शव पर कोई कपड़ा नहीं था, सिवाय अंडरवियर के। मृतक के बाएं हाथ में स्टील का कड़ा पहना हुआ था। उसकी दाढ़ी और मूंछें बढ़ी हुई थीं।

पुलिस ने शव को शिनाख्त के लिए मनिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) की मॉर्च्युरी में रखवाया है। पुलिस ने आम जनता और अन्य थानों से अपील की है कि यदि इस हुलिए के किसी व्यक्ति की गुमशुदगी की सूचना हो तो थाना मनिया के मोबाइल नंबर 6350098716 और 8619169454 पर संपर्क करें। पुलिस मृतक के वारिसों की तलाश कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *