मुख्य बातें

हां मैंने ही वीडियो में आदिल को गोली मारी: मेरठ SSP के सामने बोला आरोपित, साथी हमजा का भी बताया नाम देखें VIDEO – Meerut News

हां मैंने ही वीडियो में आदिल को गोली मारी:  मेरठ SSP के सामने बोला आरोपित, साथी हमजा का भी बताया नाम देखें VIDEO – Meerut News


जिला अस्पताल में भर्ती जुलकमर से पूछताछ करते एसएसपी डॉ. विपिन ताडा

मेरठ में हुए आदिल हत्याकांड के एक आरोपित जुलकमर को पुलिस ने मुठभेड़ में अरेस्ट कर लिया। उसके दोनों पैरों में गोली लगी है। गोली लगने के बाद दर्द से तड़पते जुलकमर को पुलिस जिला अस्पताल इलाज के लिए लेकर आई। जहां एसएसपी डॉ. विपिन ताडा भी पहुंचे।

.

अस्पताल में भर्ती घायल जुलमकर इसी ने वायरल वीडियो में आदिल पर चलाई गोली

एसएसपी ने घायल आरोपित जुलकमर से वायरल वीडियो के बारे में सवाल भी पूछा। एसएसपी के सामने आरोपित ने कहा कि वायरल वीडियो में गोली मारने वाला शख्स वही है। उसने अपने साथी हमजा का भी नाम बताया। बता दें कि हमजा इस हत्याकांड का मुख्य आरोपी है जो फरार है।

वीडियो में एसएसपी के सामने ये बोला आरोपित

जिला अस्पताल में भर्ती घायल जुलकमर

जिला अस्पताल में भर्ती घायल जुलकमर

सबसे पहले एसएसपी ने आरोपी से उसका नाम पूछा। अपना नाम जुलकमर बताया। एसएसपी ने पूछा कि जो गोली मारते हुए लाइव फायरिंग का वायरल वीडियो हो उसमें तुम ही गोली मार रहे हो। आरोपित ने कहा कि हां मैं ही वो हूं जो वीडियो में गोली मारते दिख रहा हूं, वो मैं हूं। एसएसपी ने फिर पूछा कि तुम्हारे साथ और कौन था उसका नाम क्या है? आरोपित पहले चुप रहा फिर उसने बताया कि मेरे साथ हमजा था। जो वीडियो बना रहा था।

हमजा ने जुलकमर का फायरिंग करते बनाय वीडियो

हमजा और जुलकमर ने फरार होने पर ये वीडियो बनाकर शेयर किया

हमजा और जुलकमर ने फरार होने पर ये वीडियो बनाकर शेयर किया

बता दें कि आदिल हत्याकांड में आरोपियों ने पहले आदिल को शराब पिलाई। शराब पिलाने के बाद उसकी हत्या कर दी। इसके बाद हमजा ने गोली मारने का लाइव वीडियो शूट किया। वीडियो खुद हमजा शूट कर रहा था। जबकि वीडियो में जो शख्स आदिल पर फायरिंग करता नजर आ रहा है वो जुलकमर है।

हत्या का लाइव वीडियो बनाकर किया वायरल

हत्या का लाइव वीडियो बनाकर किया वायरल

हमजा ने जुलकमर से आदिल पर लगातार तीन बार फायर कराया उसका वीडियो शूट किया। इसी वीडियो को उसने वायरल कर दिया। इसके बाद हमजा बाइक पर जुलकमर को लेकर वहां से फरार हो गया। दोनों ने बाइक से भागते हुए का भी एक वीडियो शूट किया और उसे वायरल कर दिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *