मुख्य बातें

पडरौना विधानसभा सीट पर भाजपा बनी पहली पसंद: सपा से विक्रमा यादव पसंदीदा उम्मीदवार, जानिए विधायक की स्थिति – Kushinagar News

पडरौना विधानसभा सीट पर भाजपा बनी पहली पसंद:  सपा से विक्रमा यादव पसंदीदा उम्मीदवार, जानिए विधायक की स्थिति – Kushinagar News

कुशीनगर जिले की पडरौना विधानसभा सीट पर भाजपा विधायक मनीष कुमार उर्फ मन्टू को जनता ने पसंद नहीं किया है। भास्कर के सर्वे में 72% जनता का मत है कि इन्हें टिकट नहीं मिलना चाहिए। हालांकि भाजपा में उम्मीदवार के रूप में पहली पसंद मनीष जायसवाल हैं। यहां पर पार्टी के रूप में सबसे पहली पसंद भाजपा की है। दूसरे नंबर पर सपा, तीसरे नंबर पर बसपा है। पार्टीवार देखें तो भाजपा में पहली पसंद मनीष जायसवाल हैं। उन्हें 37% लोगों ने पसंद किया है। वहीं पडरौना नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल को 36% लोगों का समर्थन मिला है। इसके अलावा मनोज सिंह को 14% और मुरारी जायसवाल 3% लोगों ने पसंद किया है। समाजवादी पार्टी से विक्रमा यादव का प्रथम स्थान हैं, जिन्हें 74% लोगों ने पसंद किया है। इसके अलावा विजेंद्र पाल और पूर्व मंत्री जावेद इकबाल को 10-10% लोगों का समर्थन मिला है। बहुजन समाज पार्टी की पहली पसंद आशुतोष श्रीवास्तव हैं, जिन्हें 27% लोगों ने पसंद किया है। कमलेश कुमार को 13% लोगों ने पसंद किया है। साथ ही विवेक गुप्ता ने 7% लोगों ने पसंद किया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *