लखनऊ के इंदिरा नगर में स्मार्ट मीटर के खिलाफ जोरदार हंगामा विरोध प्रदर्शन। AIDWA की प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने बिजली विभाग के गेट पर ताला मार दिया। पूरा ऑफिस घेर लिया है। विभाग के अधिकारी और कर्मचारी गायब हो गए हैं। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने पूरे ऑफिस पर कब्जा कर लिया है गेट पर खड़ी महिलाएं किसी को ना अंदर आने दे रही है ना बाहर जाने दे रही है।
प्रदर्शनकारी महिलाएं नारा लगा रही हैं स्मार्ट मीटर धोखा है धोखा है। प्रदर्शन कर रही मधु गर्ग ने कहा कि यह स्मार्ट मीटर के नाम पर हम सभी लोगों को गुमराह किया जा रहा है। जबरदस्ती घरों में स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं जो हमें स्वीकार नहीं है। उन्होंने बताया कि जिन महिलाओं ने स्मार्ट मीटर लगाने से मना किया तो उन्हें पुलिस बुलाने की धमकी दी गई और ₹10000 जुर्माना की बात कही गई। उन्होंने कहा कि यह स्मार्ट मीटर अदानी कंपनी का है जो सिर्फ बिजली के नाम पर हम लोगों के परेशान करने के लिए है। स्मार्ट मीटर हमें स्वीकार नहीं है हम लोगों ने बिजली उपकेंद्र पर कब्जा कर लिया है जब तक हमारी मांग पूरी नहीं होगी हम यहां से नहीं हटेंगे।
Source link
