रोहित प्रजापति | अमरोहा6 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
अमरोहा के गजरौला शहर में रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) का पथ संचलन निकाला गया। इस दौरान मुस्लिम समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में एकत्र होकर पथ संचलन पर फूलों की वर्षा की, जिससे हिंदू-मुस्लिम एकता और भाईचारे की मिसाल पेश की गई।
मुहल्ला जलालनगर के सभासद सरताज उर्फ कलुवा और सपा नगर अध्यक्ष कामिल मंसूरी के नेतृत्व में मुस्लिम समुदाय के लोग इंदिरा चौक पर एकजुट हुए और पथ संचलन पर पुष्प वर्षा की। इस पहल से आपसी सौहार्द का संदेश दिया गया।

इसी कड़ी में, नगर पालिका अध्यक्ष राजेंद्री उर्फ उमा देवी और युवा नेता विपिन सागर ने भी बुलडोजर पर चढ़कर कार्यकर्ताओं पर फूल बरसाए। इस दौरान भारत माता के जयकारे गूंजते रहे।

पथ संचलन नगर के इंदिरा चौक से शुरू होकर बस्ती, आजादनगर मार्ग, रेलवे स्टेशन, खादगुर्जर चौराहा, रेलवे ओवरब्रिज के नीचे, चौपला चौराहे और हसनपुर मार्ग सहित विभिन्न स्थानों से गुजरा। इस आयोजन में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, सरदार पुष्वेंद्र सिंह छितरा, कमल अग्रवाल, प्रमोद कुमार, संजय गौड़, विपिन सागर और नवीन गर्ग सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
