मुख्य बातें

जहानाबाद में एनकाउंटर- हत्या के आरोपी को दौड़ाकर गोली मारी: हथियार रिकवर करने के दौरान पुलिस पर फायरिंग की; जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगी – Jehanabad News

जहानाबाद में एनकाउंटर- हत्या के आरोपी को दौड़ाकर गोली मारी:  हथियार रिकवर करने के दौरान पुलिस पर फायरिंग की; जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगी – Jehanabad News

जहानाबाद में गुरुवार की रात पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें एक अपराधी के पैर में गोली लगी है। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना घोसी थाना क्षेत्र के धुरियारी गांव के पास हुई। अपराधी की पहचान बिक्कू सिंह उर्फ रावण के रूप में हुई है। SP अराजित लोहान ने बताया, 2 दिन पहले चातर गांव में दीपक कुमार की हत्या हुई थी। बिक्कू सिंह उर्फ रावण (20) उसमें मुख्य आरोपी था। बिक्कू सिंह नगर थाना क्षेत्र के राजा बाजार मोहल्ले में रहता है। पुलिस ने बिक्कू सिंह को गिरफ्तार किया था। हम उससे हथियार बरामद करने के लिए पूछताछ कर रहे थे। उसने बताया कि घोसी थाना क्षेत्र के धुरियारी गांव के पास नहर के किनारे हथियार छिपाया है। पुलिस उसे लेकर हथियार बरामद करने मौके पर पहुंची। जैसे ही बिक्कू सिंह ने हथियार निकाला, उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। अपराधी द्वारा की गई फायरिंग में घोसी थाने की गाड़ी गोली लगी, हालांकि इसमें कोई पुलिसकर्मी हताहत नहीं हुआ। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिससे अपराधी बिक्कू सिंह के दाहिने पैर में गोली लग गई। घायल अपराधी को तत्काल घोसी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। बाद में उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज जारी है। खबर लगातार अपडेट हो रही है…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *