मुख्य बातें

अयोध्या में आलोक सिंह गोलीकांड: पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार, मामले की जांच जारी – Ayodhya News

अयोध्या में आलोक सिंह गोलीकांड:  पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार, मामले की जांच जारी – Ayodhya News

गोलीकांड में अयोध्या पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल

अयोध्या में अधिवक्ता और पूर्व पार्षद आलोक सिंह पर 2 अक्टूबर को रामघाट चौराहे पर मूर्ति विसर्जन के दौरान हुए गोलीकांड में अयोध्या पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने रविवार को इस घटना में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आ

.

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के पास से 1 देशी तमंचा, 1 पिस्टल (.32 बोर), 4 जिंदा कारतूस, 1 खोखा 315 बोर और एक अपाची मोटरसाइकिल बरामद हुई है, जिसका इस्तेमाल घटना में किया गया था। आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए स्वाट टीम और सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई की। इस टीम में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनोज शर्मा, उपनिरीक्षक शेखर नाथ सिंह, उपनिरीक्षक आकाश कनौजिया, स्वाट टीम के अमरेश त्रिपाठी और अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में कई अहम सुराग हाथ लगे हैं, जिनसे इस घटना के पीछे की साजिश और अन्य लोगों की संलिप्तता का पता लगाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि शेष आरोपियों की तलाश और गिरफ्तार करने के लिए अभियान जारी रहेगा।

दो अक्टूबर को आलोक सिंह पर चली थी गोली

2 अक्टूबर की शाम को रामघाट चौराहे पर मूर्ति विसर्जन के दौरान कुछ बदमाशों ने आलोक सिंह पर गोली चलाकर जानलेवा हमला किया था। इस हमले में आलोक सिंह के सिर और कंधे में गोली लगी थी। उन्हें गंभीर हालत में लखनऊ रेफर किया गया था। इस घटना के बाद अधिवक्ता समुदाय और राजनीतिक हलकों में भारी आक्रोश फैल गया था।

पुलिस ने कहा कि गिरफ्तारी के बाद मामला आगे की जांच के लिए सख्ती से ट्रैक किया जा रहा है, ताकि अपराधियों को जल्द ही सजा दिलाई जा सके। पुलिस जनता से भी अपील कर रही है कि यदि किसी को घटना से संबंधित कोई जानकारी हो तो तुरंत नजदीकी पुलिस थाने में सूचित करें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *