मुख्य बातें

ई-बाइक में लगी आग, जिंदा जले दो युवक: खंडवा में बस-ट्रक की भिंड़त के दौरान चपेट में आई; बचाने तक का मौका नहीं मिला – Khandwa News

ई-बाइक में लगी आग, जिंदा जले दो युवक:  खंडवा में बस-ट्रक की भिंड़त के दौरान चपेट में आई; बचाने तक का मौका नहीं मिला – Khandwa News

मृतकों की पहचान विनीत शर्मा और सैयद मोहसिन अली के रूप में हुई है।

इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर सड़क हादसे में दो युवकों की जान चली गई। रिलायंस पेट्रोल पंप के समीप हुई इस घटना में एक राखड़ से लदे ट्रक और एक यात्री बस की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर की चपेट में एक इलेक्ट्रिक स्कूटी भी आ गई, जिस पर सवार दोनों युवक आग में जिंद

.

बचाने का मौका नहीं मिला मृतकों की पहचान विनीत शर्मा और सैयद मोहसिन अली के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा इतना भयानक था कि टक्कर के बाद स्कूटी में तत्काल आग लग गई और किसी को भी युवकों को बचाने का मौका नहीं मिला।

दोनों युवक बुरी तरह से जल चुके थे घटना की सूचना मिलते ही मोरटक्का चौकी पुलिस, एसडीएम पंकज वर्मा, और तहसीलदार उदय मंडलोई तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक स्कूटी सवार दोनों युवक बुरी तरह से जल चुके थे। पुलिस ने दोनों युवकों के जले हुए शवों को एंबुलेंस की मदद से सनावद सिविल हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां उनका पोस्टमार्टम किया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *