मुख्य बातें

अबोहर रेलवे ग्रिड में 2 कर्मचारियों पर हमला: बदमाशों ने तेजधार हथियार से किए वार, सिर में गंभीर चोट – Abohar News

अबोहर रेलवे ग्रिड में 2 कर्मचारियों पर हमला:  बदमाशों ने तेजधार हथियार से किए वार, सिर में गंभीर चोट – Abohar News


दोनों घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

फाजिल्का में अबोहर-फाजिल्का रेलवे लाइन पर सीडफार्म के पास स्थित बिजली ग्रिड में काम कर रहे दो कर्मचारियों पर बदमाशों ने तेजधार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया

.

घायलों की पहचान सूरज (निवासी जिला बलिया, उत्तर प्रदेश) और मुकेश कुमार के रूप में हुई है। सूरज ने बताया कि वे दोनों एक ठेकेदार के माध्यम से रेलवे ग्रिड में कार्यरत हैं।

उन्होंने बताया कि शनिवार देर रात दो हथियारबंद लोग ग्रिड में घुस आए और उन पर हमला कर दिया। हमले में दोनों बुरी तरह घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस एम्बुलेंस के साथ मौके पर पहुंची।

घायल युवक अस्पताल में भर्ती।

मामले की जांच कर रही पुलिस

जांच अधिकारी सुखविंदर सिंह मामले की जांच कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि घायलों ने अपने बयानों में किसी पर शक जाहिर नहीं किया है। हालांकि, पुलिस अपने स्तर पर मामले की गहनता से जांच कर रही है और जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *