मुख्य बातें

एअर इंडिया विमान की इंग्लैंड के बर्मिंघम में इमरजेंसी लैंडिंग: विमान का RAT खुला; अमृतसर से उड़ान भरी थी, दिल्ली आने वाली फ्लाइट रद्द – Amritsar News

एअर इंडिया विमान की इंग्लैंड के बर्मिंघम में इमरजेंसी लैंडिंग:  विमान का RAT खुला; अमृतसर से उड़ान भरी थी, दिल्ली आने वाली फ्लाइट रद्द – Amritsar News


पंजाब के अमृतसर से रवाना हुई एअर इंडिया की फ्लाइट की बर्मिंघम में इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। यह AI117 एक बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान है। लैंडिंग उस समय हुई जब विमान की रैम एयर टरबाइन (RAT) एक्टिव हो गई थी।

.

एयरलाइन ने पुष्टि की कि विमान के सभी इलेक्ट्रिकल और हाइड्रोलिक सिस्टम सामान्य रूप से काम कर रहे थे। यह उड़ान 4 अक्टूबर को अमृतसर से रवाना हुई थी।

एयर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि बर्मिंघम में विमान की सुरक्षित लैंडिंग हुई और सभी यात्री एवं क्रू स्टाफ के मेंबर सुरक्षित हैं। हालांकि, विमान को आगे की जांच के लिए ग्राउंड कर दिया गया है।

इसके चलते बर्मिंघम से दिल्ली आने वाली वापसी उड़ान AI114 को रद्द कर दिया गया है। एयर इंडिया ने बताया कि इस उड़ान से प्रभावित यात्रियों के लिए वैकल्पिक इंतजाम किए जा रहे हैं।

एअर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा-

4 अक्टूबर 2025 को अमृतसर से बर्मिंघम जा रही फ्लाइट AI117 के क्रू मेंबर्स को अंतिम अप्रोच के दौरान रैम एयर टरबाइन (RAT) के एक्टिव होने का पता चला। सभी इलेक्ट्रिकल और हाइड्रोलिक पैरामीटर सामान्य पाए गए, और विमान ने सुरक्षित लैंडिंग की गई। विमान को आगे की जांच के लिए ग्राउंड कर दिया गया है, और इसके परिणामस्वरूप फ्लाइट AI114 को रद्द कर दिया गया है। प्रभावित यात्रियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है

एअर इंडिया विमान की इंग्लैंड के बर्मिंघम में इमरजेंसी लैंडिंग:  विमान का RAT खुला; अमृतसर से उड़ान भरी थी, दिल्ली आने वाली फ्लाइट रद्द – Amritsar News

क्या है RAT, जिससे विमान की सफल लैंडिंग हुई रैम एयर टरबाइन (RAT) एक छोटा पवन चक्की जैसा उपकरण होता है जो केवल इमरजेंसी स्थिति में तब एक्टिव होता है, जब विमान की मेन बिजली या हाइड्रोलिक सिस्टम काम करना बंद कर देता है। ऐसी सूरत में यह टरबाइन इमरजेंसी बिजली पैदा करता है जिससे उड़ान के महत्वपूर्ण सिस्टम जैसे फ्लाइट इंस्ट्रूमेंट्स और कंट्रोल सरफेस की हाइड्रोलिक पावर बनी रहती है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *