प्रयागराज के नैनी स्थित ओमैक्स संगम सिटी में शनिवार रात ‘विश्वास का संगम – गाला नाइट’ का आयोजन हुआ। संगीत, मनोरंजन और रोशनी के संगम ने इस शाम को यादगार बना दिया। मशहूर सिंगर आस्था गिल और कॉमेडियन सुगंधा मिश्रा की धमाकेदार प्रस्तुतियों ने 5000 से ज्या
.
कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना नृत्य से हुई। जिसके बाद सुगंधा मिश्रा ने अपनी हास्यपूर्ण परफॉर्मेंस से खूब ठहाके लगवाए। ऊर्जा डांस कंपनी और टीम श्रेय खन्ना की परफॉर्मेंस ने दर्शकों का दिल जीत लिया। जबकि अभुजमद मल्लखंभ एकेडमी की प्रस्तुति ने रोमांच से भर दिया।
देखिए तस्वीरें…
टीम श्रेय खन्ना की परफॉर्मेंस

आस्था गिल

सुगंधा मिश्रा

अभुजमद मल्लखंभ एकेडमी की प्रस्तुति ने रोमांच से भर दिया।

ऊर्जा डांस कंपनी का जबरदस्त शो




शाम का समापन हुआ शानदार ड्रोन शो के साथ, जिसने आसमान को रंगीन रोशनी से सजा दिया।उसी मंच पर कंपनी ने ओमैक्स संगम सिटी (फेज-1) को मिले कम्प्लीशन सर्टिफिकेट और नई यूनिट्स की उपलब्धता की घोषणा की।
कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर मोहित गोयल ने कहा कि विश्वास का संगम जैसे आयोजन हमारे ग्राहकों के साथ जुड़ाव को और मजबूत बनाते हैं। संगम सिटी का कम्प्लीशन सर्टिफिकेट मिलना हमारे लिए गर्व का पल है। यह दर्शाता है कि प्रयागराज के विकास में ओमैक्स विश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है।
इस मौके पर शहर की मशहूर हस्तियां महापौर गणेश केसरवानी, फूलपुर विधायक दीपक पटेल, शहर उत्तर विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी, करछना विधायक पीयूष रंजन, एमडी ओमेक्स/फाउंडर बेदागदू मोहित गोयल , सुनील कुमार सोलंकी शामिल रहे।
