मुख्य बातें

धोनी के शहर में फिर बजेगा क्रिकेट का नगाड़ा: 30 नवंबर को होगा भारत-अफ्रीका के बीच मुकाबला, टिकट बिक्री 25 नवंबर से शुरू – Ranchi News

धोनी के शहर में फिर बजेगा क्रिकेट का नगाड़ा:  30 नवंबर को होगा भारत-अफ्रीका के बीच मुकाबला, टिकट बिक्री 25 नवंबर से शुरू – Ranchi News

करीब तीन साल के लंबे इंतजार के बाद रांची का जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम फिर से वनडे मुकाबले की मेजबानी करने जा रहा है। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की ओडीआई सीरीज का पहला मैच 30 नवंबर को यहीं खेला जाएगा।

.

इसके बाद सीरीज के बाकी दो मुकाबले रायपुर और विशाखापट्टनम में होंगे। खास बात यह है कि इस मैदान पर आखिरी वनडे भी अक्टूबर 2022 में इन्हीं दोनों टीमों के बीच खेला गया था, जिसमें भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 7 विकेट से हराया था।

टिकट बिक्री 25 नवंबर से, ऑनलाइन पर संशय

इस हाइवोल्टेज मुकाबले के लिए टिकटों की बिक्री मैच से पांच दिन पहले यानी 25 नवंबर से शुरू होगी। दर्शक स्टेडियम के वेस्ट गेट स्थित काउंटर से टिकट खरीद पाएंगे। वहीं ऑनलाइन टिकट बिक्री को लेकर जेएससीए ने अभी तक कोई अंतिम फैसला नहीं लिया है। लंबे समय बाद टीम इंडिया को रांची में खेलते देखने के लिए दर्शकों में खासा उत्साह है। माना जा रहा है कि टिकट खिड़की खुलते ही फैंस की भारी भीड़ उमड़ेगी।

जेएससीए में अब तक 6 वनडे, भारत के नाम 3 जीत

जेएससीए स्टेडियम अब तक कुल 6 वनडे मैचों का गवाह बना है। इनमें से भारत ने 3 मुकाबले जीते, 2 में हार मिली और 1 मैच रद्द हुआ। 2013 में यहां पहला वनडे खेला गया था, जिसमें भारत ने इंग्लैंड को 7 विकेट से हराया था।

इसके बाद श्रीलंका (2014) और दक्षिण अफ्रीका (2022) पर भी भारत ने जीत दर्ज की। वहीं न्यूजीलैंड (2016) और ऑस्ट्रेलिया (2019) ने यहां टीम इंडिया को मात दी थी। अब एक बार फिर दर्शकों की निगाहें धोनी के शहर में टीम इंडिया की जीत पर टिकी होंगी।

3 साल पहले खेला था मैच, 7 विकेट से बना था विजेता

क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह मैच खास होने वाला है, क्योंकि भारतीय टीम घरेलू मैदान पर हमेशा शानदार प्रदर्शन करती रही है। जेएससीए स्टेडियम एक बार फिर से क्रिकेट के दीवानों के उत्साह और जोश से भर उठेगा।

बताते चले कि इससे पहले 9 अक्टूबर 2022 को भी भारत और साउथ अफ्रीका के बीच रांची में वनडे मुकाबला खेला गया था, जिसमें टीम इंडिया ने 7 विकेट से शानदार जीत दर्ज की थी। अब एक बार फिर रांची के दर्शकों को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का रोमांच अपने शहर में देखने को मिलेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *