श्रवण कुमार | शामली3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
शामली के मंगलौरा में 15 साल पुराने हत्याकांड का बदला लिया गया। एक युवक ने अपने पिता के हत्या के आरोपी को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। यह घटना शनिवार देर शाम की है।
झिंझाना थाना क्षेत्र की चौसाना चौकी के अंतर्गत मंगलौरा गांव में यमुना बांध के पास यह घटना हुई। जयवीर पुत्र ब्रजपाल शनिवार शाम खेत से लौट रहा था, तभी राहुल उर्फ छोटू पुत्र सत्यभान ने उसे गोली मार दी।
6 तस्वीरें देखें…






गोली लगने से जयवीर गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी राहुल मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों ने गोली चलने की आवाज सुनकर पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और घायल जयवीर को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। साक्ष्य संकलन के लिए फोरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस आरोपी राहुल की तलाश कर रही है।
