मुख्य बातें

नीरज गुप्ता हत्याकांड के 8 दिन बाद भी गिरफ्तारी नहीं: अररिया में खुलेआम घूम रहे आरोपी, परिवार ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की लगाई गुहार – Araria News

नीरज गुप्ता हत्याकांड के 8 दिन बाद भी गिरफ्तारी नहीं:  अररिया में खुलेआम घूम रहे आरोपी, परिवार ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की लगाई गुहार – Araria News

अररिया के जोगबनी थाना क्षेत्र के हाजीटोला में नीरज गुप्ता की गोली मारकर हत्या के आठ दिन बीत जाने के बाद भी हत्यारे की गिरफ्तारी नहीं हुई है। इससे परिजनों में गहरा आक्रोश है। शनिवार को नीरज के परिवार ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर न्याय की गुहार लगाने का प

.

हालांकि, पुलिस अधीक्षक के पटना में एक बैठक में होने के कारण उनसे मुलाकात नहीं हो सकी। इस दौरान, नीरज की मां मुन्नी देवी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि नीरज उनका इकलौता बेटा था और पूरे परिवार का सहारा था। उस पर दो बहनों की पढ़ाई और शादी की जिम्मेदारी थी।

खुलेआम घूम रहा हत्यारा

मुन्नी देवी ने चेतावनी दी कि यदि जल्द न्याय नहीं मिला, तो वे परिवार और समाज के लोगों के साथ समाहरणालय परिसर में आमरण अनशन पर बैठेंगी। उन्होंने आरोप लगाया कि हत्यारा खुलेआम घूम रहा है, जबकि परिवार न्याय के लिए पुलिस अधिकारियों के चक्कर काट रहा है।

नीरज की हत्या ने अररिया में सनसनी फैला दी है। स्थानीय लोग भी इस घटना से चिंतित हैं। परिजनों का आरोप है कि पुलिस की सुस्ती के कारण अपराधी बेखौफ हो गए हैं और जिले में बढ़ते अपराध चिंता का विषय बने हुए हैं।

परिजन न्याय दिलाने की कर रहे मांग

नीरज का शव पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया था। परिजन और स्थानीय लोग पुलिस प्रशासन से जल्द हत्यारोपी की गिरफ्तारी कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग कर रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *