दरभंगा में तेज रफ्तार वाहन ने ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे में ड्राइवर की मौत हो गई। परिवार में कमाने वाले अकेले थे। मृतक की पहचान मधुबनी जिले के औंसी गोठ(वार्ड संख्या-14) निवासी संजीव कुमार साहू(52) के तौर पर हुई है। घटना केवटी थाना क्षेत्र की है। सड़क किनारे गाड़ी ठीक कर रहे थे परिजनों ने बताया कि संजीव कुमार साहू ऑटो चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। परिवार में पत्नी, दो बेटे और एक बेटी है। रोज की तरह गुरुवार देर शाम घर लौट रहे थे। रास्ते में पाराडीह स्थित लाइन होटल के सामने एनएच-527B पर गाड़ी खराब हो गई। सड़क किनारे गाड़ी खड़ी कर ठीक करने लगे। इस दौरान तेज रफ्तार वाहन ने ऑटो में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी के नीचे दब गए। मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस बीच ड्राइवर मौके से फरार हो गया। मुआवजे की मांग परिजनों को पुलिस से हादसे की जानकारी मिली। जिसके बाद मौके पर पहुंचे। डीएमसीएच में पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिवार के सदस्यों को सौंप दिया। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। आरोपी ड्राइवर की तलाश जारी वहीं, इस संबंध में केवटी थानाध्यक्ष सदन राम ने बताया कि फिलहाल पीड़ित परिवार की ओर से कोई लिखित आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आरोपी ड्राइवर की तलाश की जा रही है।
Source link
