पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला।
.
रोहतक में जननायक जनता पार्टी (जजपा) की कार्यकारिणी की एक बैठक रविवार को प्रदेश कार्यालय में आयोजित की जाएगी। बैठक में जजपा सुप्रीमो अजय चौटाला और पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला शामिल होंगे। इस दौरान कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।
जजपा के जिलाध्यक्ष संदीप हुड्डा ने बताया कि जननायक जनता पार्टी की तरफ लोगों का रुझान बढ़ रहा है और लोग जजपा की तरफ आशा भरी नजरों से देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा में जजपा ही लोगों की आवाज उठाने का काम कर रही है, इसलिए हरियाणा में भाजपा का विकल्प अब लोगों को जजपा ही नजर आ रही है।
अजय चौटाला।
संगठन को मजबूत करने में लगे
संदीप हुड्डा ने बताया कि संगठन को मजबूत करने की दिशा में काम किया जा रहा है। पूरे प्रदेश में सदस्यता अभियान चलाकर लोगों को जोड़ने का काम किया जा रहा है। जजपा की छात्र इकाई इनसो भी युवाओं को पार्टी के साथ जोड़ रही है, ताकि पार्टी की पकड़ युवाओं के बीच मजबूत हो।
जजपा में महिलाओं को भी जिम्मेदारी
हुड्डा ने आगे कहा कि जजपा एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसमें महिलाओं को भी अहम जिम्मेदारियां दी जा रही हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि जल्द ही पूरे प्रदेश में एक मजबूत संगठन खड़ा होगा और 2029 में अजय चौटाला के नेतृत्व में जजपा सरकार बनाएगी, जिसके बाद हरियाणा को विकास की पटरी पर लाया जाएगा।
