रायसेन के देवरी में नेशनल हाईवे-45 पर सड़क हादसा हो गया। पानी प्लांट दलसा दादा मंदिर के पास रेत से भरे तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गोरखपुर निवासी 25 वर्षीय मुकेश नोरिया की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक पर सवार दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर होने पर रेफर किया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही देवरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रेत से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर लिया है। मृतक मुकेश नोरिया के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Source link
