बच्चे को बंदरों ने झपट्टा मार गिराया और बाल नोचे, काटते नजर आए।
हरियाणा के नारनौल में बंदरों के एक झुंड ने आज शहर में एक बच्चे को घेर कर उसको बुरी तरह काट लिया। बच्चे के शोर मचाने पर आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां एकत्र हो गए। इसके बाद बंदर वहां से भाग गए। बंदर काटने से बच्चा घायल भी हुआ है। जिसके चलते उसको अस्पताल
.
शहर के मालवीय नगर में उत्तर प्रदेश का एक परिवार किराए पर रहता है। इस परिवार का करीब 7 साल का लड़का सौरव आज पास में दुकान पर कुछ सामान लेने के लिए गया था। इस दौरान बंदरों के झुंड ने उसको घेर लिया। इस पर वह भागने लगा तो बंदर उसके पीछे पड़ गए।
बच्चे को बंदरों ने पीछे दौड़ गिराया, काटते नजर आए।
बंदर ने बच्चे को दो बार गिराकर काटा बंदरों ने सौरव को दो बार जमीन पर गिराकर काटा। जिससे बच्चा चिल्लाने लगा। बच्चे के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां आ गए। जिसके कारण बंदर वहां से भाग गए। लोगों ने इसकी जानकारी बच्चे के परिजनों को दी। जिसके बाद बच्चे को अस्पताल पहुंचाया।
दो महीने पहले हुई थी महिला की मौत मौहल्ला राव का की रहने वाली करीब 43 वर्षीय संतोष सैनी की बीते 25 जुलाई को मौत हो गई थी। वह अपने मकान की पहली मंजिल की छत पर कपड़े लेने गई थी। उस समय बूंदाबांदी शुरू हो गई थी। जैसे ही वह कपड़े इकट्ठा करने लगी। छत पर बंदरों का एक झुंड आ गया और महिला पर हमला बोल दिया।
इसके बाद आनन-फानन में अपने बचाव में महिला तेज गति से सीढ़ियों की ओर दौड़ी। तभी महिला का पैर फिसल गया। वह नीचे बरामदे की छत पर गिर गई। सिर के बल गिरने से महिला को गंभीर चोट आई और उसकी मृत्यु हो गई थी। पार्षद ने उठाई आवाज इस बारे में पार्षद नितिन चौधरी ने आवाज उठाई है। पार्षद का कहना है कि शहर में बंदरों का आतंक है। मगर नगर परिषद इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है।कई बार परिषद की बैठक में भी बंदरों को पकड़ने के लिए टेंडर लगाने की बात उठाई जा चुकी है।
