यमुनानगर के गांधीनगर थाना क्षेत्र में विधवा के साथ शादी का झांसा देकर गलत काम करने का मामला सामने आया है। युवक द्वारा उसे इंस्टाग्राम आत्मदाह की धमकी देकर दोस्ती का दबाव बनाया गया। बाद में जब दोनों के बीच संबंध बने तो उसने किसी दूसरी लड़की से शादी कर
.
पुलिस ने विधवा की शिकायत पर आरोपी पंजाब के जिला फाजिल्का के गांव बामनी कलां निवासी गुरचरण सिहं उर्फ गगन उर्फ गग्गू को मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है, जिसे अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
आरोपी बोला: फ्रैंडशिप कर नहीं तो आत्मदाह कर लूंगा
स्थानीय महिला द्वारा पुलिस को बताया कि उसके पति की बिमारी के कारण मृत्यु हो गई थी। उसके बाद उसकी इंस्टाग्राम पर पंजाब के एक युवक गुरचरण सिहं उर्फ गगन उर्फ गग्गु से जान पहचान हो गई। आरोपी कहने लगा वह उसे पसंद करने लगा है और दोस्ती करना चाहता है।
जब उसने दोस्ती के लिए मना किया तो आरोपी उसको धमकाना व ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया कि यदि उसके साथ दोस्ती नहीं की तो वह आत्मदाह कर इल्जाम कर लेगा और इल्जाम उसके ऊपर लगा देगा।आरेापी उसको मैसेज कर शादी का झांसा देकर बहलाने-फुसलाने लग गया।
संबंध बनाकर दूसरी लड़की से कर ली शादी
कुछ दिनों बाद गुरचरण उससे मिलने आया और शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। उसको बाद में पता चला कि गुरचरण ने उसे धोखा दिया है। उसने उससे शादी का वादा कर किसी ओर लड़की से विवाह रचा लिया है।
शिकायत पर थाना में विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए उप निरीक्षक मीना देवी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया। टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी गुरचरण सिहं को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
