मुख्य बातें

‘शुभ शुभ बोलो, हम ही डिप्टी सीएम बनेंगे’: महागठबंधन की बैठक से बाहर निकल मुकेश सहनी बोले, राजेश राम बोले- सीटों पर सबकी सहमति बनी है – Patna News

‘शुभ शुभ बोलो, हम ही डिप्टी सीएम बनेंगे’:  महागठबंधन की बैठक से बाहर निकल मुकेश सहनी बोले, राजेश राम बोले- सीटों पर सबकी सहमति बनी है – Patna News

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले महागठबंधन की सबसे अहम बैठकों में से एक रविवार को हुई, जिसमें सीट शेयरिंग से लेकर नेतृत्व तक के मसलों पर मैराथन चर्चा चली।

.

पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के आवास पर हुई यह बैठक करीब पांच घंटे तक चली और रात 11 बजे खत्म हुई। बैठक से बाहर निकलते ही वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी से पूछा कि “डिप्टी सीएम कौन होगा?”, तो सहनी ने बिना झिझक कहा-“ये भी कोई कहने वाली बात है क्या? शुभ शुभ बोलो यार… हम ही सरकार बनाएंगे और हम ही डिप्टी सीएम बनेंगे।

सहनी के इस बयान को महागठबंधन के अंदर सीटों और पदों को लेकर चल रही रस्साकशी के बीच एक बड़ा सियासी संकेत माना जा रहा है।

6 से 11 बजे तक चली बैठक, सभी दलों के बड़े नेता शामिल

बैठक शाम 6 बजे शुरू हुई और देर रात 11 बजे तक चली। राजद की ओर से नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और सांसद संजय यादव, कांग्रेस की ओर से प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम और कृष्णा अल्लावरू, वीआईपी से मुकेश सहनी, जबकि वामदलों की ओर से कई नेता मौजूद थे। सूत्रों के मुताबिक मीटिंग में सीटों के बंटवारे पर गहन चर्चा हुई और कई सीटों को लेकर दलों के बीच क्रॉस चेकिंग भी की गई।

बैठक खत्म होने के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने सहनी के बयान पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “अरे भाई, यह सब अंदर की बातें होती हैं। आगे तय होगा। अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी है।

दो दिन में प्रेस कॉन्फ्रेंस की घोषणा

मुकेश सहनी ने आगे बताया कि दो दिनों के भीतर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सीट बंटवारे और प्रत्याशियों को लेकर आधिकारिक घोषणा की जाएगी। उन्होंने कहा कि कौन कितनी सीटों पर लड़ेगा और कौन सी सीट किस दल के खाते में जाएगी, इसकी पूरी जानकारी प्रेस के माध्यम से दी जाएगी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि सोमवार को एक बार फिर सभी नेता तेजस्वी यादव के आवास पर जुटेंगे और एक-एक सीट पर “121 बातचीत” यानी विस्तृत मंथन किया जाएगा।

वामदल का दावा-“सबकुछ फाइनल हो गया”

लेफ्ट के नेता अजय कुमार ने दावा किया कि महागठबंधन में सीटों को लेकर लगभग सब कुछ तय हो चुका है। “मंगलवार 7 अक्टूबर को किसी भी समय आधिकारिक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सीटों की घोषणा कर दी जाएगी,” उन्होंने कहा।

इसी दौरान सीपीआई(एम) के ही नेता ललन चौधरी ने मुख्यमंत्री पद के चेहरे को लेकर स्पष्ट रुख रखते हुए कहा, “बैठक बहुत अच्छी रही। सभी मुद्दों पर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है। तेजस्वी यादव ही मुख्यमंत्री का चेहरा होंगे।”

कांग्रेस भी मंथन से संतुष्ट

बैठक के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने बताया कि चर्चा बेहद विस्तार से हुई। “हम लोग 5 घंटे तक बैठे। एक-एक सीट पर क्रॉस चेकिंग की गई और सभी साथियों से बात करके ठोस नतीजे पर पहुंचे हैं। कई सीटें ऐसी थीं जो दूसरे दल भी चाहते थे, उन सभी पर बातचीत से सहमति बन रही है।

उन्होंने कहा कि मुद्दा यह नहीं कि कौन कितनी सीटों पर लड़ेगा, बल्कि यह है कि जिस सीट पर कोई दल दावा कर रहा है, उस पर दूसरे दल का भी हित हो सकता है। “बस इन्हीं बिंदुओं पर बात हो रही है ताकि सबकी सहमति से बेहतर फार्मूला निकले।

पारस को लेकर राजद का रुख साफ

राजद के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री आलोक मेहता ने पशुपति पारस को लेकर उठ रही अटकलों पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “अभी हमारे गठबंधन में पशुपति कुमार पारस को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई है। जब भी यह मुद्दा आएगा, आप सबको जानकारी दे दी जाएगी।

आज फिर होगी बैठक

बैठक के समापन के साथ ही यह भी तय हुआ कि अगली बैठक सोमवार को फिर तेजस्वी यादव के आवास पर ही होगी। महागठबंधन के सभी दलों के नेता फिर मौजूद रहेंगे और एक-एक सीट पर गहन चर्चा की जाएगी। सूत्र बताते हैं कि आज की बैठक में सीटों पर अंतिम सहमति बनाने की कोशिश होगी ताकि मंगलवार तक घोषणा में देरी न हो।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *