हिंदु समाज के खिलाफ इंस्टाग्राम पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने के खिलाफ रात को रोष प्रदर्शन करते हिंदु समाज के लोग।
यमुनानगर जिले के बुडिया थाना क्षेत्र के गांव अमादलपुर में सोशल मीडिया पर धार्मिक द्वेष फैलाने का एक नया मामला सामने आया है। गांव से ही विशेष समुदाय के कुछ किशोरों ने इंस्टाग्राम पर पिस्टल दिखाते हुए आई लव मोहम्मद की पोस्ट डाली, जिसमें हिंदु धर्म के ख
.
पोस्ट वायरल होते ही हिंदु संगठन आक्रोशित हो उठे और आरेापियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर बुडिया थाना पहुंचे। यहां पर धरना देते हुए लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। मामला भड़कता देख भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा।
पोस्ट डालने वाले आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर बुडिया थाना परिसर में धरने पर बैठे हिंदु समाज के लोग।
आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज
डीएसपी राजीव मिगलानी ने मौके पर पहुंच धरना दे रहे लोगों को समझाया और आरेापियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की आश्वासन दिया, जिसके बाद हिंदु संगठन से जुड़े लोग शांत हुए और देर रात धरना समाप्त किया गया।
मामला रविवार की शाम करीब साढ़े छह बजे का है, जब गांव में विशेष समुदाय के तीन किशोरों ने एक्सराना204 नाम की एक इंस्टाग्राम आईडी से एक पोस्ट में हाथ में पिस्टल लिए हुए आई लव मोहम्मद लिखा और साथ कहा कि हिंदु हमारे आई लव मोहम्मद पर सवाल उठाते हैं। आगे इस पोस्ट में गाली निकालते हुए सरकार को भी टारगेट किया गया।

इंस्टाग्राम पर डाली गई पोस्ट।
मामला भड़का तो डिलीट की पोस्ट
यह पोस्ट थोड़ी ही देर में वायरल हो गई, जिससे हिंदु समाज के लोग भड़क गए और और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क पर उतर आए। एकत्रित होकर समाज के लोग बुडिया थाना में शिकायत लेकर पहुंचे और धरने पर बैठ गए। हालांकि कुछ देर बाद इंस्टाग्राम से यह पोस्ट डिलीट कर दी गई।
मामला गर्माता देख भारी पुलिस बल अमादलपुर गांव में पहुंचा और घर-घर जाकर पूछताछ की। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी राजीव मिगलानी भी मौके पर आए और लोगों को समझाने का प्रयास किया।

धरना दे रहे हिंदु संगठन से जुड़े लोगों को कार्रवाई का आश्वासन देते हुए डीएसपी राजीव मिगलानी।
पोस्ट में एक विदेश पिस्टल और दो देसी कट्टे
मनोज राणा ने बताया गांव तीन लड़कों ने हिंदु समाज को गाली देते हुए सरकार को भी टारगेट किया है। सोशल मीडिया पर सरेआम हाथ में पिस्टल लेकर धमकी दी जा रही है। तीनों लड़कों के पास विदेशी पिस्टल और देसी कट्टे वायरल पोस्ट में साफ देखे जा सकते हैं।
डीएसपी राजीव मिगलानी ने कहा कि सोशल मीडिया पर धर्म को लेकर गलत टिप्पणी करने वालों के खिलाफ शिकायत प्राप्त हुई है, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
