MP इवनिंग न्यूज बुलेटिन में आज दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।
.
दिनभर की 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते है, एमपी में आज, क्या रहा खास
1. MP के ड्रग कंट्रोलर को हटाया, तीन अफसर सस्पेंड: कफ सिरप पीने से अब तक 16 बच्चों की मौत छिंदवाड़ा और बैतूल में जहरीले कफ सिरप से अब तक 16 बच्चों की मौत हो चुकी है। इस मामले में सीएम ने मध्यप्रदेश के ड्रग कंट्रोलर दिनेश मौर्य को हटा दिया । वहीं खाद्य एवं औषधि प्रशासन के उपसंचालक शोभित कोष्टा, छिंदवाड़ा के ड्रग इंस्पेक्टर गौरव शर्मा और जबलपुर ड्रग इंस्पेक्टर शरद जैन सस्पेंड करने के निर्देश दिए हैं। पूरी खबर पढ़ें..
2. महिला से रेप, सीने पर मुक्के मारे, चेहरे पर काटा, पीड़िता गंभीर; आरोपी का जुलूस निकालने की मांग मंदसौर में महिला से रेप और मारपीट का मामला सामने आया है। आरोपी ने महिला के सीने पर कई मुक्के मारे। उसके मुंह और आसपास की जगह पर दांतों से काटा। इसके बाद रेप किया। फिर भाग निकला। पीड़ित गंभीर हालत में सीतामऊ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती है। वारदात सीतामऊ थाना इलाके में रविवार की है। पूरी खबर पढ़ें..
3. ड्राइवर ने थप्पड़ मारा, तहसीलदार ने हाथ जोड़कर माफी मांगी: नर्मदापुरम में किसान ने किया हंगामा नर्मदापुरम में तहसीलदार के ड्राइवर ने एक किसान को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद किसानों ने हंगामा कर दिया। विवाद बढ़ता देख तहसीलदार ने माफी मांगी और ड्राइवर पर कार्रवाई की बात कही। तब जाकर मामला शांत हुआ। ड्राइवर ने पहले गाड़ी से किसान को टक्कर मारी, जब उसे ढंग से चलाने को कहा तो थप्पड़ मार दिया। पूरी खबर पढ़ें..
4. कांग्रेस ने शिवराज सिंह को घेरा, जमकर की नारेबाजी, केंद्रीय मंत्री बोले- हम तो मामा हैं, सबकी सुनते हैं
सीहोर जिले के बिलकिसगंज में शनिवार को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के काफिले को कांग्रेस नेताओं ने रोक लिया और जमकर नारेबाजी करने लगे। काफिला रोके जाने पर शिवराज सिंह चौहान ने हल्के अंदाज में कहा- ‘हम तो मामा हैं यार, जहां कहते हैं रुकते हैं, सबकी सुनते हैं। पहले बात हो जाने दो, फिर नारे लगाना।’ पूरी खबर पढ़ें..
5. उज्जैन में चलती स्कॉर्पियो पर युवकों का स्टंट, गाड़ी पर लिखा था पुलिस, वीडियो आया सामने उज्जैन में एक पुलिस लिखी स्कॉर्पियो कार पर दो युवकों के स्टंट का वीडियो सामने आया है। वीडियो में दोनों युवक कार के दोनों ओर पायदान पर लटके हुए नजर आ रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि जिस गाड़ी पर स्टंट किया गया, उस पर ‘पुलिस’ लिखा हुआ था और उसमें हूटर भी लगा था। यह वीडियो रविवार रात का बताया जा रहा है। स्कॉर्पियो का नंबर एमपी-13 बीए 2550 है। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है। पूरी खबर पढ़ें
6. धीरेंद्र शास्त्री बोले- दीदी के रहते बंगाल नहीं जाएंगे, दादा जब आएंगे, तब जाएंगे बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र शास्त्री ने कहा है कि वे ममता बनर्जी के मुख्यमंत्री रहते पश्चिम बंगाल में कथा नहीं करेंगे। उन्होंने कहा- अभी हमको पश्चिम बंगाल जाना था, तो दीदी ने हमको मना कर दिया। परमिशन ही कैंसिल हो गई। दीदी जब तक हैं, तब तक नहीं जाएंगे, दादा जब आएंगे तो जाएंगे। पूरी खबर पढ़ें
7. अब कमजोर होगा बारिश का सिस्टम, मानसून लौटेगा, MP में अगले 3 दिन बूंदाबांदी विदाई के बीच मध्यप्रदेश में मानसून जमकर बरस रहा है। रविवार को भोपाल समेत 20 से ज्यादा जिलों में बारिश हुई। भोपाल में ही ढाई इंच और बैतूल में 2 इंच से ज्यादा पानी गिर गया। मौसम वैज्ञानिक अरुण शर्मा ने बताया कि अगले 3 दिन में हल्की बारिश का दौर रहेगा। वहीं, ग्वालियर-चंबल संभाग ड्राई रहेगा। पढ़ें पूरी खबर
8. जबलपुर में ट्रक बिजली के तार से टकराया, करंट लगने से दो की मौत, 10 झुलसे

गंभीर रूप से घायल लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जबलपुर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए जा रहा एक ट्रक बिजली के तार से टकरा गया। करंट लगने से दो युवकों की वहीं मौत हो गई। वहीं 10 से अधिक लोग गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे के बाद वहां भगदड़ मच गई। लोग प्रतिमा छोड़कर इधर-उधर भागे। घटना भीटा गांव में रविवार रात करीब 9 बजे की है। पूरी खबर पढ़ें
9. मंदसौर में पुलिस और कांग्रेसियों के बीच झूमाझटकी, कलेक्ट्रेट में दिया धरना मंदसौर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फसल मुआवजा और बीमा भुगतान की मांग को लेकर ट्रैक्टर रैली निकाली। प्रदर्शनकारी बैरिकेडिंग को फांदकर कलेक्ट्रेट पहुंच गए। कार्यकर्ता घंटों तक कलेक्ट्रेट भवन के बाहर धरने पर बैठे रहे। इस दौरान कार्यकर्ताओं की पुलिसकर्मियों से झूमाझटकी भी हुई। पूरी खबर पढ़ें
10. संजय टाइगर रिजर्व में आदमखोर भालू फिर दिखा, ड्राइवर ने बनाया वीडियो सीधी के संजय टाइगर रिजर्व क्षेत्र में एक बार फिर आदमखोर भालू दिखा है। सोमवार सुबह करीब 7:30 बजे यह भालू सीधी-छत्तीसगढ़ सीमा सड़क किनारे जंगल के पास नजर आया। यह वही भालू है जिसने पिछले एक महीने में तीन लोगों पर हमला किया था। एक बस ड्राइवर ने उसका वीडियो बना लिया। पूरी खबर पढ़ें
