नगर पालिका टीम व दुकानदार आमने-सामने
अलवर के खेड़ली कस्बे में नगर पालिका ने दुकानों के आगे से अतिक्रमण हटाया, जिसमें कई दुकानदारों ने विरोध भी जताया। नगर पालिका के कर्मचारी आमने- सामने हो गए। जिसको विडियो भी सामने आया मंगलवार को पालिका की टीम ने कठूमर रोड स्थित एफसीआई गोदाम और पिक्चर हॉ
.
अवैध अतिक्रमण से राहगीर थे परेशान कस्बे के कई हिस्सों में दुकानदारों ने सड़क किनारे नालों और नालियों पर चबूतरे व टीन शेड बनाकर कब्जा कर लिया था। इससे वाहन चालकों और राहगीरों को आने-जाने में काफी परेशानी हो रही थी। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद नगर पालिका ने यह कार्रवाई की।
नगर पालिका ईओ नरसी लाल मीणा के नेतृत्व में टीम जेसीबी और ट्रैक्टर लेकर मौके पर पहुंची और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की। पालिका ईओ नरसी लाल मीणा ने बताया कि यह कार्रवाई शहरी शिविर अभियान के तहत की जा रही है, जिसमें वार्डों में सफाई व्यवस्था सुधारने और अस्थायी अतिक्रमण हटाने का लक्ष्य रखा गया है। कार्रवाई के दौरान जहां टीन शेड लगे मिले, वहां दुकानदारों को दो से तीन दिन में स्वयं शेड हटाने की चेतावनी दी गई और उन्हें दीपावली से पहले अतिक्रमण हटाने का आग्रह किया गया। ईओ ने बताया कि यह कदम इसलिए उठाया गया है ताकि दीपावली के दौरान बाजारों में भीड़-भाड़ बढ़ने पर लोगों और वाहन चालकों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
