मुख्य बातें

हिमाचल में बस पर चट्‌टानें गिरीं, 15 लोगों की मौत: कई लोग मलबे में दबे, 25-30 यात्री सवार थे – Bilaspur (Himachal) News

हिमाचल में बस पर चट्‌टानें गिरीं, 15 लोगों की मौत:  कई लोग मलबे में दबे, 25-30 यात्री सवार थे – Bilaspur (Himachal) News


मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में आज (मंगलवार) शाम प्राइवेट बस पर पहाड़ गिर गया। इससे 15 लोगों की मौत हो गई। अभी कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। राहत ए‌वं बचाव कार्य जारी है। जेसीबी से मलबा हटाया जा रहा है।

.

यह हादसा बरठीं के पास भलू में लैंडस्लाइड की वजह से पेश आया। बताया जा रहा है कि बस में 25 से 30 यात्री सवार है। छत पर मलबा व पत्थर गिरने के बस पूरी तरह दब गई।

JCB से मलबा हटाया जा रहा है। अभी भी कई लोगों के दबे होने की आशंका है।

मुख्यमंत्री ने हादसे पर शोक जताया मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने घटना पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस कठिन समय में प्रभावित परिवारों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है और उन्हें हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।

मुख्यमंत्री निरंतर जिला प्रशासन के संपर्क में हैं और उन्होंने राहत एवं बचाव कार्यों में और अधिक तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा है कि घायलों को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया जाए और उनके इलाज की पूरी व्यवस्था की जाए। मुख्यमंत्री शिमला से पूरे हालात की लगातार निगरानी कर रहे हैं।

हम खबर को अपडेट कर रहे हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *