मुख्य बातें

कनाडा से लौटा युवक ट्रेन की चपेट आया मौत: करण सेठी पुत्र अशोक सेठी निवासी बस्ती बावा खेल के रूप में हुई – Jalandhar News

कनाडा से लौटा युवक ट्रेन की चपेट आया मौत:  करण सेठी पुत्र अशोक सेठी निवासी बस्ती बावा खेल के रूप में हुई – Jalandhar News

जालंधर। महानगर के बस्ती बावा खेल इलाके में उस समय मातम छा गया जब इलाके के युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक की पहचान करण सेठी पुत्र अशोक सेठी निवासी बस्ती बावा खेल के रूप में हुई है।

.

जानकारी के अनुसार करण करीब चार माह पहले कनाडा गया था, लेकिन दो माह पहले ही भारत वापिस लौटा था। एएसआई परमजीत सिंह ने बताया कि करण देर रात रोजाना की तरह सैर करने गया था, जिसके बाद वह घर नहीं लौटा। परिवार ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कुछ देर बाद सूचना मिली कि रेलवे ट्रैक पर युवक का शव पड़ा है।

डीएवी रेलवे लाइन के पास शव बरामद किया गया। पुलिस ने बताया कि करण की मौत डीएमयू ट्रेन की चपेट में आने से हुई है। मामले में 194 बीएनएस के तहत कार्रवाई शुरू कर दी गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *