मुख्य बातें

बोकारो में आदिवासी समाज का विरोध प्रदर्शन: कुर्मी को एसटी में शामिल करने की मांग के विरोध पर डीसी को सौंपा ज्ञापन – Bokaro News

बोकारो में आदिवासी समाज का विरोध प्रदर्शन:  कुर्मी को एसटी में शामिल करने की मांग के विरोध पर डीसी को सौंपा ज्ञापन – Bokaro News

बोकारो में बुधवार को आदिवासी समाज ने कुर्मी समुदाय को अनुसूचित जनजाति (एसटी) में शामिल करने की मांग के विरोध में एक विशाल आक्रोश रैली निकाली। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से हजारों की संख्या में आदिवासी समुदाय के लोग बिरसा मुंडा नया मोड़ चौक पर एकत्रित

.

रैली में जयपाल नगर, बिरसा वासा, गुमला नगर, बांसगौड़ा और जिहादगढ़ जैसे इलाकों से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। आदिवासी नेताओं ने कुर्मी समाज की एसटी में शामिल होने की मांग को आदिवासी हकों पर सीधा हमला और एक सोची-समझी साजिश बताया।

संस्कृति पर चोट बर्दाश्त नहीं की जाएगी: अंबिका बांसकेय

महिला आदिवासी नेता अंबिका बांसकेय ने कहा कि कुर्मी समाज से उनकी कोई दुश्मनी नहीं है, लेकिन जब उनकी पहचान, रहन-सहन, पूजा पद्धति, भाषा और परंपरा अलग हैं, तो उन्हें आदिवासी कैसे माना जा सकता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि जंगलों से उनका गहरा रिश्ता है और वे पेड़-पत्थर को पूजते हैं, इसलिए उनकी संस्कृति पर चोट बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

आंदोलन के शांतिपूर्ण संचालन को सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। उपायुक्त कार्यालय को छावनी में तब्दील कर दिया गया था और सुरक्षा कारणों से आसपास की दुकानों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया।

यह रैली राज्यव्यापी आदिवासी आक्रोश महारैली अभियान का हिस्सा है, जो 19 सितंबर को चाईबासा से शुरू हुआ था और 25 अक्टूबर को घाटशिला में समाप्त होगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *