मुख्य बातें

झारखंड में अभी छाए रहेंगे हल्के बादल: 3 से 4 दिनों में मानसून के लौटने के आसार, सात दिन में हुई सामान्य से 122% अधिक बारिश – Ranchi News

झारखंड में अभी छाए रहेंगे हल्के बादल:  3 से 4 दिनों में मानसून के लौटने के आसार, सात दिन में हुई सामान्य से 122% अधिक बारिश – Ranchi News


झारखंड में मानसून की वापसी की प्रक्रिया शुरू हो गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों तक पहुंच चुकी है। अगले 3 से 4 दिनों में मानसून पूरी तरह से लौट सकता है।

.

उत्तर-पूर्व झारखंड और आसपास के इलाकों में ऊपरी चक्रवात सक्रिय है, जिससे हल्के बादल बने हुए हैं। पिछले 24 घंटे में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई। सबसे ज्यादा 108 मिमी बारिश धनबाद के गोविंदपुर में दर्ज की गई।

अगले 3 से 4 दिनों में मानसून पूरी तरह से लौट सकता है।

राज्य में सबसे ज्यादा तापमान 33.9 डिग्री सेल्सियस पाकुड़ में और सबसे कम तापमान 18.7 डिग्री लातेहार में रिकॉर्ड हुआ। मौसम विभाग ने बताया कि झारखंड के कुछ इलाकों में दिन का तापमान 2 से 4 डिग्री तक बढ़ा है, जबकि बाकी जगहों पर तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है। फिलहाल अगले कुछ दिनों तक मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

अगले दो दिनों तक आंशिक बादल

मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि आज राज्य के कई इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं, उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना बनी रहेगी।

9 से 11 अक्टूबर तक मौसम शुष्क रहेगा जबकि 12 और 13 अक्टूबर को आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने किसानों और आम लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

12 और 13 अक्टूबर को आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है।

12 और 13 अक्टूबर को आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है।

पांच दिन तापमान में बदलाव संभव

7 से 11 अक्टूबर तक राज्य के अधिकांश जिलों में तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जा सकती है। देवघर, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज में अधिकतम तापमान 30 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान 22 से 25 डिग्री तक घटने की संभावना है। कोडरमा, पलामू, लातेहार में दिन का तापमान 30 से घटकर 27–28 डिग्री तक पहुंच सकता है। जबकि रात का तापमान 19 डिग्री तक गिरने की संभावना है।

बात रांची, हजारीबाग, बोकारो, रामगढ़ में अधिकतम तापमान 29 से 30 डिग्री और न्यूनतम 18 से 22 डिग्री के बीच रहेगा। पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा में तापमान अपेक्षाकृत स्थिर रहेगा। कुल मिलाकर, झारखंड में दिन के तापमान में हल्की गिरावट और रात के तापमान में स्पष्ट कमी दर्ज होगी।

सात दिन में हुई 122% अधिक बारिश

बारिश के आंकड़े बताते हैं कि इस बार मानसून झारखंड पर जमकर मेहरबान हुआ है। पूरे राज्य में इस दौरान सामान्य वर्षापात (29.1 मिमी) की तुलना में 122% अधिक (64.5 मिमी) वास्तविक वर्षा दर्ज की गई है।

बोकारो, धनबाद, पलामू और कोडरमा में भी सामान्य से 180% से अधिक बारिश हुई है।

बोकारो, धनबाद, पलामू और कोडरमा में भी सामान्य से 180% से अधिक बारिश हुई है।

गढ़वा में सर्वाधिक 280% अधिक वर्षा दर्ज की गई है। इसके बाद पूर्वी सिंहभूम में 279% और लातेहार में 232% अधिक वर्षा रिकॉर्ड की गई है। बोकारो, धनबाद, पलामू और कोडरमा में भी सामान्य से 180% से अधिक बारिश हुई है।

हालांकि, गोड्डा और सिमडेगा के आंकड़े चिंताजनक हैं। गोड्डा में सामान्य की तुलना में मात्र 37.6 मिमी ही बारिश हुई है। वहीं, पश्चिमी सिंहभूम में केवल 16.1 मिमी वास्तविक वर्षा होने के कारण 35% की कमी दर्ज हुई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *