मुख्य बातें

पंजाब पुलिस में बड़ा फेरबदल: 2 IG और 1 DIG समेत 52 अफसरों का तबादला, लुधियाना के लॉ एंड ऑर्डर DCP का भी ट्रांसफर – Punjab News

पंजाब पुलिस में बड़ा फेरबदल:  2 IG और 1 DIG समेत 52 अफसरों का तबादला, लुधियाना के लॉ एंड ऑर्डर DCP का भी ट्रांसफर – Punjab News


IPS अधिकारी एस बूपथी, PPS अधिकारी परमिंदर सिंह।- फाइल

पंजाब में बुधवार को पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया। सरकार ने 2 IG और 1 DIG समेत 52 पुलिस अधिकारियों का तबादला किया। लुधियाना के लॉ एंड ऑर्डर DCP परमिंदर सिंह को अमृतसर में CID का AIG लगाया गया है।

.

इससे पहले दोपहर को 133 अधिकारियों का तबादला किया गया। इनमें एएसपी और डीएसपी रैंक के अधिकारी शामिल हैं।

इसमें जिन अधिकारियों की नियुक्ति की गई है, वे काफी समय से पोस्टिंग का इंतजार कर रहे थे। इनमें विजिलेंस ब्यूरो और सड़क सुरक्षा फोर्स सहित कई विंग में तैनाती की गई।

52 पुलिस अधिकारियों के ट्रांसफर की लिस्ट…

विधायक की बहू को समन भेजने वाले DSP सस्पेंड

जालंधर के चर्चित रिश्वत कांड में विजिलेंस विभाग के डीएसपी अरमिंदर सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है। यह कार्रवाई उस वक्त हुई जब उन्होंने विधायक रमन अरोड़ा की बहू साक्षी अरोड़ा को समन भेजा था। अगले ही दिन उन्हें ड्यूटी में कोताही का हवाला देते हुए अमृतसर की पीएपी 9वीं बटालियन में तैनात कर दिया गया। हालांकि विभाग ने सस्पेंशन का स्पष्ट कारण नहीं बताया है, लेकिन इसे राजनीतिक दबाव से जोड़कर देखा जा रहा है।

आज (8 अक्टूबर) इस मामले में कोर्ट में अहम सुनवाई होनी है, जिससे विजिलेंस जांच की दिशा और सस्पेंशन को लेकर कई नए सवाल उठ सकते हैं। डीएसपी अरमिंदर की अचानक हटाए जाने से जांच की रफ्तार पर भी असर पड़ा है। (पूरी खबर पढ़ें)

अमृतसर में प्रकाश पर्व पर 3 लाख श्रद्धालु जुटेंगे; गुरु रामदास जी का बसाया शहर फूलों-रंग बिरंगी लाइटों से जगमगाया

श्री दरबार साहिब में फूलों की सजावट ने अलौकिक दृश्य प्रस्तुत किया।

श्री दरबार साहिब में फूलों की सजावट ने अलौकिक दृश्य प्रस्तुत किया।

सिखों के चौथे गुरु श्री गुरु रामदास जी का प्रकाश पर्व देश-विदेश में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। वही अमृतसर स्थित गोल्डन ​टेंपल (स्वर्ण मंदिर) में विशेष आयोजन किए गए हैं, जहां देशभर से करीब 3 लाख संगत पूरे दिन के दौरान गुरु दर्शन के लिए पहुंच रही है।

प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में अमृतसर शहर को फूलों और रंग-बिरंगी लाइटों से भव्य रूप से सजाया गया है। स्वर्ण मंदिर का दृश्य इतना मनमोहक है कि हर कोई इसे अपने मोबाइल फोन में कैद कर रहा है। मंदिर परिसर में कीर्तन दरबार सजाए गए हैं और श्रद्धालु भक्ति में लीन हैं। (पूरी खबर पढ़ें)

भारत-पाक मैच पर पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह बोले: शुभमन-अभिषेक की परफॉर्मेंस पंजाब के लिए गर्व की बात

पूर्व क्रिकेटर और आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह।

पूर्व क्रिकेटर और आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह।

2025 एशिया कप फाइनल में भारत की पाकिस्तान पर शानदार जीत के बाद पूर्व क्रिकेटर और आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा- यह एक बेहतरीन क्रिकेट मैच था और यह अच्छी बात है कि भारत ने जीत हासिल की। उस दिन हर कोई गर्व महसूस कर रहा था। ये बयान उन्होंने मंगलवार रात जालंधर में एक निजी कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बातचीत में दिया।

हरभजन सिंह ने इस अवसर पर पंजाबी खिलाड़ियों शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा की सफलता पर भी अपनी खुशी जताई। उन्होंने कहा- हमें दोनों पंजाबी खिलाड़ी शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा पर गर्व है। (पूरी खबर पढ़ें)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *