बैठक में 6 बिंदुओं पर 3 घंटे तक मंथन किया गया
बांके बिहारी हाई पावर मैनेजमेंट कमेटी की छठी बैठक कमेटी के कार्यालय लक्ष्मण शहीद स्मारक भवन पर आयोजित की गई। रिटायर्ड न्यायमूर्ति उच्च न्यायालय अशोक कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में 4 गोस्वामी सदस्यों में से 3 उपस्थित नहीं हुए। बैठक में दर्शन का स
.
3 घंटे चली मीटिंग
वृंदावन के रंगनाथ मंदिर क्षेत्र स्थित लक्ष्मण शहीद स्मारक भवन में हुई हाई पावर मैनेजमेंट कमेटी की बैठक मंगलवार शाम करीब 6 बजे शुरू हुई और 3 घंटे तक चली। रिटायर्ड न्यायमूर्ति हाई कोर्ट अशोक कुमार की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में चार गोस्वामी सदस्यों में से 3 दिनेश गोस्वामी,शैलेन्द्र गोस्वामी और विजय कृष्ण गोस्वामी उपस्थित नहीं हुए। बैठक में केवल श्री वर्धन गोस्वामी मौजूद रहे। गोस्वामी सदस्यों के उपस्थित न होना चर्चा का विषय बन गया।
कमेटी की छठी मीटिंग में मौजूद सदस्य
समय बढ़ाने पर गोस्वामी सदस्यों के पक्ष पर हुई चर्चा
बांके बिहारी जी के दर्शनों के समय बढ़ाने के लिए दिए गए आदेश के अनुपालन में आ रहे गतिरोध को मीटिंग में प्रमुखता से रखा गया। मीटिंग में बताया गया कि गोस्वामी समाज समय बढ़ाने के पक्ष में नहीं है। इस पर मीटिंग में मौजूद अध्यक्ष और अन्य सदस्यों ने अपने अपने विचार रखे। कमेटी के अध्यक्ष अशोक ने कहा जब समय बढ़ाने का प्रस्ताव सदस्य दिनेश गोस्वामी द्वारा लाया गया और बाकी सदस्यों ने सहमति जताई फिर समस्या क्यों उत्पन्न हो रही।

दर्शनों के समय बढ़ाने को लेकर दिए गए आदेश के अनुपालन में आ रहे गतिरोध पर चर्चा की गई
देश के प्रमुख मंदिरों में होते हैं कई घंटे दर्शन
कमेटी अध्यक्ष रिटायर्ड न्यायमूर्ति अशोक कुमार ने कहा कि देश के प्रमुख मंदिरों में भक्तों को 15,16 घंटे दर्शन होते हैं। बांके बिहारी मंदिर भी प्रमुख मंदिर है। यहां के सेवायत इस मुद्दे पर क्यों अड़े हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा यह सेवायत हैं अगर यह सेवायत का भाव नहीं लाएंगे तो कैसे होगा। कमेटी अध्यक्ष सेवायतों द्वारा अपनाए जा रहे मनमाने रवैए से आहत होने के साथ साथ नाराज नजर आए।
इन मुद्दों पर भी हुई चर्चा
बैठक में दर्शन समय बढ़ाने के मुद्दे के साथ 6 विषयों पर चर्चा की गई। जिसमें गोलक खोलने की प्रगति,बंद पड़े कमरे(खजाना) खोलने की प्रगति,357 गज में बने अर्ध निर्मित स्थल में हुई अनियमितता की जांच के लिए 3 सदस्यीय समिति की प्रगति पर चर्चा हुई। इसके अलावा ब्रज तीर्थ विकास परिषद के CEO ने कॉरिडोर के संबंध में प्रजेंटेशन दी।

बांके बिहारी मंदिर में बंद पड़े कमरे को खोलने के संबंध में भी चर्चा की गई
यह रहे मौजूद
बैठक में रिटायर्ड जिला एवं सत्र न्यायाधीश मुकेश मिश्रा, जिला एवं सत्र न्यायाधीश विकास कुमार,सिविल जज श्री मति शिप्रा दुबे,DM चंद्र प्रकाश सिंह,SSP श्लोक कुमार,नगर आयुक्त जग प्रवेश,उपाध्यक्ष विकास प्राधिकरण श्याम बहादुर सिंह,अधीक्षण पुरातत्वविद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण आगरा डॉ अमिता एस कुमार के अलावा गोस्वामी सदस्य श्री वर्धन गोस्वामी मौजूद रहे।
