दौलत सिंह पार्क में इसी खाली जगह लगा था सजावटी प्लांट।
शिमला के रिज पर वीरभद्र सिंह की प्रतिमा के अनावरण से पहले नया विवाद हो गया है। दरअसल, रिज पर दौलत सिंह पार्क से एक सजावटी प्लांट रातों-रात गायब हो गया। यह प्लांट पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की प्रतिमा के ठीक सामने लगा था। मगर इसे जड़ से ही हटा दिय
.
सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इससे जुड़ा सवाल पूछने पर इसकी जांच की बात कही। सीएम ने कहा- उन्हें मालूम नहीं कि पेड़ किसने हटाया है। इसकी जांच करवाई जाएगी। वहीं विक्रमादित्य सिंह ने कहा- वहां ऐसा कोई पेड़ नहीं था। रिज पर एक बूटा था, जिसे शिफ्ट किया गया है।
सोशल मीडिया पर लोग हुए नाराज
रिज से पेड़ गायब होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों में नाराजगी देखी जा रही है, क्योंकि रिज पर पहले से ही हरे-भरे पेड़-पौधों की कमी है। नगर निगम ने पहले इस पार्क से फूल और झाड़ियां हटवाई थीं और अब सजावटी प्लांट भी गायब हो रहे हैं। नगर निगम ने पार्क से पेड़ गायब होने की किसी भी सूचना से इनकार किया है।
एक्सियन बोले- कोई पेड़ नहीं हटाया
नगर निगम के अधिशासी अभियंता राजेश ठाकुर ने बताया कि निगम ने रिज से कोई पेड़ नहीं हटाया। वन विभाग ने भी रिज से पेड़ काटे जाने को लेकर कोई शिकायत मिलने से इनकार किया है। विभाग का कहना है कि इस संबंध में जानकारी ली जाएगी कि वहां से कोई पेड़ हटाया गया है या नहीं।
13 अक्टूबर को यहां होना है पूर्व CM की प्रतिमा का अनावरण
शिमला के रिज पर हिमाचल निर्माता स्व डॉ यशवंत सिंह परमार की प्रतिमा के साथ पूर्व सीएम स्व वीरभद्र सिंह की प्रतिमा स्थापित की गई है। 13 अक्टूबर को इस प्रतिमा का अनावरण होना है। इसमें कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व को विशेष आमंत्रण दिया गया है। कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी इस अनावरण कार्यक्रम में आ सकती हैं।
