मुख्य बातें

अब वैक्यूम स्वीपिंग मशीन से होगी शहर की सफाई: मेयर संजय पांडेय बोले- आधुनिक तकनीक से होगी सफाई, जगदलपुर को धूल से भी मिलेगी राहत – Jagdalpur News

अब वैक्यूम स्वीपिंग मशीन से होगी शहर की सफाई:  मेयर संजय पांडेय बोले- आधुनिक तकनीक से होगी सफाई, जगदलपुर को धूल से भी मिलेगी राहत – Jagdalpur News


छ्त्तीसगढ़ में जगदलपुर नगर निगम की सड़कों को अब वैक्यूम स्वीपिंग मशीन से साफ किया जाएगा। मेयर संजय पांडेय का कहना है कि इससे शहर में धूल से भी लोगों को राहत मिलेगी। इस मशीन की पूजा कर काम भी शुरू कर दिया गया है।

.

महापौर संजय पांडेय ने कहा कि पूर्व के कार्यकाल में इसको खरीदने का प्रस्ताव नगर निगम की MIC ने पारित किया था। जिसके तहत आज पूजा करके इसे सड़क पर उतारा गया है। उन्होंने कहा कि, वैक्यूम स्वीपिंग मशीन एक आधुनिक मशीन है।

स्वीपिंग मशीन के संचालन से शहर की मुख्य सड़कों की सफाई अब और अधिक व्यवस्थित, आधुनिक और कुशलतापूर्वक की जा सकेगी। इससे नगर में धूल प्रदूषण में कमी आएगी और नागरिकों को स्वच्छ वातावरण मिलेगा। हमारा लक्ष्य जगदलपुर शहर को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ बनाने का है।

मशीन की करवाई गई पूजा।

स्वच्छता के लिए नई तकनीकों का इस्तेमाल

स्वच्छता अभियान को और मजबूत करने के लिए नगर निगम लगातार नई तकनीकों को अपना रहा है, जिससे सफाई व्यवस्था तेज और परिणामकारी हो सकेगी। मेयर का कहना है कि, जगदलपुर की सड़कों को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

नई स्वीपिंग मशीन के शामिल होने से सफाई कार्यों में गति और गुणवत्ता दोनों बढ़ेगी। हमारा लक्ष्य है कि हर वार्ड स्वच्छता के मामले में उत्कृष्ट बने। नागरिकों से भी अपील है कि स्वच्छता बनाए रखने में निगम का सहयोग करें।

नगर निगम आयुक्त प्रवीण कुमार वर्मा ने कहा यह मशीन आधुनिक तकनीक से लैस है, जो धूल और कचरे को साफ करने में सक्षम है। इससे मैनुअल सफाई कर्मियों का कार्यभार भी कम होगा और सफाई व्यवस्था अधिक प्रभावी रूप से संचालित हो सकेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *