मुख्य बातें

कांग्रेस ने वन विभाग कार्यालय का घेराव किया: वन्यजीव हमले में घायलों के मुआवजे सहित 5 सूत्रीय मांगें, भ्रष्टाचार के आरोप भी लगाए – Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur News

कांग्रेस ने वन विभाग कार्यालय का घेराव किया:  वन्यजीव हमले में घायलों के मुआवजे सहित 5 सूत्रीय मांगें, भ्रष्टाचार के आरोप भी लगाए – Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur News

एमसीबी जिले के केल्हारी वन परिक्षेत्र कार्यालय का गुरुवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ग्रामीण मनेंद्रगढ़ ने घेराव कर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन का नेतृत्व भरतपुर-सोनहत क्षेत्र के पूर्व विधायक गुलाब कमरो ने किया। मौके पर पुलिस बल तैनात रहा। कांग्रेस नेताओं ने वन विभाग पर भ्रष्टाचार, अनियमितता और ग्रामीणों के शोषण का आरोप लगाया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पांच सूत्रीय मांगों को लेकर विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भालू हमलों के पीड़ितों और वन विभाग से जुड़ी प्रमुख मांगें कांग्रेस की प्रमुख मांगों में भालू हमलों से प्रभावित ग्रामीणों को तत्काल उचित मुआवजा राशि देना, तेंदूपत्ता संग्राहकों के बकाया भुगतान में हो रही देरी को समाप्त करना, वन विभाग में व्याप्त कथित भ्रष्टाचार पर कार्रवाई करना और स्थानीय ग्रामीणों और आदिवासियों के मानसिक-आर्थिक शोषण पर रोक लगाना शामिल था। उग्र आंदोलन की चेतावनी धरना प्रदर्शन के बाद कांग्रेस पदाधिकारियों ने स्थानीय प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें जल्द पूरी नहीं हुईं तो आने वाले समय में और उग्र आंदोलन किया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *