घटना के संबंध में पूछताछ करती पुलिस।
लोहरदगा जिले के पेशरार थाना क्षेत्र के केकरांग गांव में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की हत्या कर दी गई है। सूचना मिलने के बाद किस्को एसडीपीओ वेदांत शंकर और किस्को थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है
.
मृतकों में लक्ष्मण नगेसिया (47), उसकी पत्नी बिफनी नगेसिया (45) और दंपती का पुत्र रामविलास नगेसिया (9) शामिल है। पुलिस ने अभी तक हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं की है। पुलिस पूरे मामले में गहन अनुसंधान और आगे की कार्रवाई कर रही है।
घटना के समय घर में कुल चार सदस्य मौजूद थे
इस घटना से आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। स्थानीय लोगों के बीच डायन-बिसाही और अंधविश्वास को घटना का कारण बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है।
घने जंगलों के बीच स्थित इस गांव में हुई इस घटना से लोग स्तब्ध हैं। घटना के समय घर में कुल चार सदस्य मौजूद थे, जिनमें से तीन की हत्या कर दी गई। एक महिला जिस कमरे में थी, उसके बाहर का दरवाजा बंद कर दिया गया था, जिससे उसकी जान बच गई।
