थालियों का आदान प्रदान करते हुए
सुहागिनों के सबसे बड़े और महत्वपूर्ण पर्व करवा चौथ को लेकर शुक्रवार को अमृतसर के बाजारों में जबरदस्त रौनक देखने को मिली। बाजारों में साज-सज्जा, मेहंदी और श्रृंगार के सामान की खरीदारी के लिए भारी भीड़ उमड़ी है। सभी को चांद का इंतजार है। अनुमान है कि र
.
शाम होते ही महिलाओं ने कथा सुनी और थालियों का आदान प्रदान किया। महिलाओं की इस उमड़ी भीड़ को देखते हुए शहर के प्रमुख बाजारों और चौराहों पर प्रशासन को यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव करना पड़ा।
शहर के सबसे व्यस्ततम इलाके लॉरेंस रोड, हाल बाजार, पुतलीघर चौक को देखते हुए यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए खास इंतजाम किए गए । शहर में कई जगह इवेंट्स भी रखे गए। जहां महिलाएं इकट्ठी हुईं, रैंप वॉक किया, अपनी कला का प्रदर्शन किया और तंबोला आदि भी खेला।
तैयार हुई महिला
श्रृंगार और मेहंदी के स्टॉल की लंबी कतारें
पूरे शहर में मेहंदी लगाने के लिए सैकडों स्टॉल सजे रहे, जहां महिलाओं और युवतियों की लंबी कतारें देखने को मिली। पारंपरिक लिबास में सजधज कर निकली महिलाओं ने जमकर खरीदारी की। दुकानदारों ने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि इस बार अच्छी ग्राहकी हो रही है। मेहंदी, चूड़ी, साड़ी, श्रृंगार बॉक्स, पूजा की थाली व छलनी की बिक्री में भारी इजाफा हुआ है।
