मुख्य बातें

सोनीपत में रेलवे की 11 हजार वोल्टेज लाइन टूटी: दिल्ली-अंबाला अप और डाउन ट्रैक बाधित; 2 घंटे प्लेटफार्मों पर फंसे यात्री – Sonipat News

सोनीपत में रेलवे की 11 हजार वोल्टेज लाइन टूटी:  दिल्ली-अंबाला अप और डाउन ट्रैक बाधित; 2 घंटे प्लेटफार्मों पर फंसे यात्री – Sonipat News


सोनीपत में राजीव नगर के पास दिल्ली-अंबाला रेल मार्ग पर दोनों लाइन की ओएचई तारें क्षतिग्रस्त हो गई और कई घंटे तक ट्रेनों का संचालन ठप रहा।

दिल्ली-अंबाला रेल रूट पर शुक्रवार सुबह यात्रियों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा, जब सोनीपत के राजीव नगर बाबा कॉलोनी के पास अचानक 11 हजार वोल्टेज की मेन लाइन टूटने से अप और डाउन दोनों ट्रैक की ओएचई (ओवरहेड इलेक्ट्रिक) तारें क्षतिग्रस्त हो गई। घटना

.

दोनों ट्रैक पर आवाजाही पूरी तरह ठप

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 7:45 बजे राजीव नगर बाबा कॉलोनी के पास अचानक मेन 11 हजार वोल्टेज की बिजली की तार टूट गई। इस तार के टूटने से दिल्ली से अंबाला अप लाइन की ओएचई तार भी क्षतिग्रस्त हो गई। कुछ देर बाद अंबाला से दिल्ली आने वाली डाउन लाइन की ओएचई भी टूट गई। इससे अप और डाउन दोनों ट्रैक पर ट्रेनों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई।

तार टूटने के बाद कई ट्रेनों को रास्ते में रोकना पड़ा।

ट्रेनों का परिचालन ठप, यात्री परेशान

तार टूटने के बाद कई ट्रेनों को रास्ते में रोकना पड़ा। पानीपत से गाजियाबाद जाने वाली सवारी गाड़ी (पीएनजी) को सोनीपत स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 पर और पानीपत-दिल्ली सवारी गाड़ी (डीपीएम) को प्लेटफार्म नंबर 3 पर रोक दिया गया। करीब दो घंटे से अधिक समय तक ट्रेनों का संचालन बाधित रहने के कारण यात्रियों को स्टेशन पर भारी परेशानी झेलनी पड़ी।

इंजीनियरों की टीम मौके पर पहुंची

घटना की जानकारी मिलते ही दिल्ली से रेलवे इंजीनियरों की टीम मौके पर पहुंची और मरम्मत कार्य शुरू किया। टीम ने पहले अप लाइन की टूटी ओएचई तार को ठीक किया। जिसके बाद उस दिशा में परिचालन आंशिक रूप से बहाल कर दिया गया। वहीं डाउन लाइन की मरम्मत का काम जारी है।

डाउन लाइन पर तेजी से चल रहा काम

रेलवे अधिकारियों ने कहा कि ओएचई तारों के क्षतिग्रस्त होने से दिल्ली-अंबाला रूट पर कुछ समय के लिए बाधा उत्पन्न हुई थी। अप लाइन पर मरम्मत कार्य पूरा कर लिया गया है, जबकि डाउन लाइन पर काम तेजी से चल रहा है। अधिकारियों के अनुसार, जल्द ही दोनों लाइन पर परिचालन पूरी तरह सामान्य हो जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *