जलालाबाद में बंद पड़ी दुकानें।
फाजिल्का जिले के जलालाबाद में देवी द्वारा के नजदीक एक कपड़ा व्यापारी की दुकान को आग लगाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। आरोप है कि बाइक पर आए युवकों ने पेट्रोल छिड़ककर दुकान में आग लगा दी। जिसके बाद तीन मंजिला दुकान जलकर राख हो गई। इसको लेकर व्यापारि
.
शहर के व्यापार मंडल ने आज (11 अक्टूबर) सुनवाई न होने का आरोप लगा जलालाबाद शहर की सभी दुकान बंद कर दी। वहीं मामले को लेकर सिटी थाना के एसएचओ अंग्रेज कुमार का कहना है कि मामले में टीमें लगी हुई है। तफ्तीश जारी है। सीसीटीवी कैमरे चैक किए जा रहे है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
जलालाबाद में बंद दुकानें और बाजार में एकत्रित हुए व्यापार मंडल के लोग।
2 बाइक सवार युवकों ने दुकान में लगाई आग
जलालाबाद व्यापार मंडल के अध्यक्ष बब्बू डोडा ने बताया कि पहले ही व्यापार मंडल द्वारा जलालाबाद शहर बंद करने का ऐलान कर दिया गया था। जिसके बाद आज शहर वासियों ने उन्हें भरपूर समर्थन दिया है। शहर के सभी बाजारों की दुकान बंद कर दी गई है। उन्होंने बताया कि जलालाबाद शहर के देवी द्वारा के नजदीक कपड़े का काम करने वाले अंकुश की दुकान में 2 बाइक सवार युवकों ने आग लगा दी थी। इस मामले में पुलिस से लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की जा रही है।
आज पूरे दिन बंद रहेगी जलालाबाद शहर की दुकानें
व्यापारी पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं है। इसके चलते उन्होंने जलालाबाद शहर बंद कर रोष जाहिर करने का फैसला लिया। इसके लिए शुक्रवार को जलालाबाद में व्यापार मंडल की बैठक बुलाई गई थी। जिसमें जलालाबाद शहर का सारा बाजार बंद रखने का फैसला लिया गया था। जलालाबाद शहर की सारी दुकानें आज पूरी तरह से बंद रहेगी।
