मुख्य बातें

गोल्डन टेंपल की पार्किंग में नशा करते युवकों का VIDEO: अमृतसर में निहंग ने डंडे से पीटा; गाड़ी से निशान साहिब का झंडा उतारा – Amritsar News

गोल्डन टेंपल की पार्किंग में नशा करते युवकों का VIDEO:  अमृतसर में निहंग ने डंडे से पीटा; गाड़ी से निशान साहिब का झंडा उतारा – Amritsar News


गोल्डन टेम्पल के पास नशा करने के आरोपी युवक की पिटाई कर भगाते निहंग।

पंजाब के अमृतसर में गोल्डन टेंपल की पार्किंग में दो युवकों के नशा करने पर जमकर हंगामा हुआ। एक निहंग ने दोनों को नशा करते देख लिया। निहंग ने दोनों युवकों की पिटाई करनी शुरू कर दी। गाड़ी में भी खूब डंडे बरसाए। हंगामे की आवाज सुनकर इकट्ठा हुए आसपास के ल

.

कार पर निशान साहिब का झंड़ा भी लगा था। कार का नंबर मुक्तसर जिला का है। इसके बाद दोनों युवक कार लेकर मौके से फरार हो गए। मामले में पुलिस का कहना है कि मंदिर के पास नशा करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। उधर, घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है।

नशा करने के आरोपी युवकों की गाड़ी का नंबर मुक्तसर जिले का है।

श्रद्धालुओं ने दी निहंग को जानकारी कुछ श्रद्धालु रविवार सुबह गोल्डन टेंपल में मत्था टेकने आए थे। उसके बाद पार्किंग में अपनी गाड़ी लेने आए तो उन्होंने 2 युवकों को वहां नशा करते देखा। इसके बाद निहंग सुखजिंदर सिंह को इसकी सूचना दी। निहंग ने मौके पर पहुंचकर हंगामा करते हुए युवकों को पिटाई कर वहां से भगा दिया। सूचना के बाद निहंग सिंहों ने मामले पर रोष प्रकट किया है। चेतावनी दी कि अगर कोई व्यक्ति मंदिर के आसपास इस नशा करते पाया गया तो उसे बख्शा नहीं जाएगा।

गाड़ी से निशान साहिब का झंड़ा उतारते निहंग।

गाड़ी से निशान साहिब का झंड़ा उतारते निहंग।

अब जानिए वीडियो में क्या दिख रहा…

  • गाड़ी के पास खड़ा था युवक: वीडियो में एक युवक गाड़ी के पास खड़ा दिखाई दे रहा है। पास में खड़े निहंग सुखजिंदर सिंह इसका विरोध कर रहे हैं। निहंग कहते हैं- ये क्या काम रहा है? इसके बाद युवक को लाठी मारने लगते हैं। युवक के हाथ में लिया हुआ कपड़ा छीनकर गाड़ी पर रख देते हैं।
  • हाथ पकड़कर मारे डंडे: मौके पर कुछ और लोग भी पहुंच जाते हैं। निहंग गुस्से में युवक को लाठी से पीटते दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद ड्राइवर साइड का दरवाजा खोलकर दूसरे व्यक्ति को भी कई डंडे मारने लगते हैं। पीछे से कुछ लोग निहंग को रोकने के लिए भी कहते हैं।
  • गाड़ी से निशान साहिब का झंड़ा उतारा: आरोपी युवकों की गाड़ी पर निशान साहिब का झंड़ा लगा हुआ था। निहंग गुस्से में गाड़ी से झंड़ा भी उतार देते हैं। गाड़ी की छत पर भी कई डंडे मारते हैं। लोगों की चेतावनी के बाद दोनों गाड़ी में बैठकर वहां से चले जाते हैं।
विरोध के बाद आरोपी युवक गाड़ी में बैठकर वहां से चले गए।

विरोध के बाद आरोपी युवक गाड़ी में बैठकर वहां से चले गए।

पुलिस बोली- आरोपियों पर होगी कार्रवाई थाना ई-डिवीजन के SHO हरमनदीप सिंह ने कहा कि मामले में एक वीडियो सामने आई है। नशे की बात को वेरिफाई किया जा रहा है। गोल्डन टेंपल के पास दिन-रात पेट्रोलिंग की जाती है। नशा करने वाले आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *