मुख्य बातें

झाबुआ में RSS का पथ संचलन निकला, पुष्पवर्षा से स्वागत: वक्ता बोले- संघ क्रांतिकारियों के शुरू किए कार्यों को आगे बढ़ा रहा – Jhabua News

झाबुआ में RSS का पथ संचलन निकला, पुष्पवर्षा से स्वागत:  वक्ता बोले- संघ क्रांतिकारियों के शुरू किए कार्यों को आगे बढ़ा रहा – Jhabua News


झाबुआ जिले के करवड़ मंडल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की स्थापना के शताब्दी वर्ष उत्सव के तहत एक पथ संचलन निकाला गया। इस दौरान वाद्य यंत्रों की धुन पर स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में अनुशासन के साथ नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरे।

.

रविवार दोपहर को यह पथ संचलन खेल मैदान से शुरू हुआ। इसमें सैकड़ों स्वयंसेवक शामिल हुए, जिन्होंने ग्राम के बस स्टैंड, पुरानी पंचायत और भालोद मोहल्ला जैसे प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः खेल मैदान तक यात्रा की। पूरे रास्ते ग्रामीणों और महिलाओं ने पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया।

इस अवसर पर विभाग के प्रचार प्रमुख सुरेंद्र सिंह भामरा ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि संघ के 100 वर्ष पूरे होना सौभाग्य की बात है। मुख्य वक्ता ने सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण और गौ सेवा जैसे विषयों पर जोर दिया।

भामरा ने स्वयंसेवकों से व्यक्तिगत स्वार्थ छोड़कर राष्ट्र के लिए कार्य करने और भारत माता को परम वैभव पर स्थापित करने का आह्वान किया। उन्होंने संघ के उद्देश्य और शताब्दी वर्ष के महत्व पर कहा कि संघ पूर्वजों और वीर क्रांतिकारियों के शुरू किए गए कार्यों को आगे बढ़ा रहा है। उन्होंने संघ की शाखाओं में नियमित रूप से शामिल होने का भी आग्रह किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *