राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) श्रीगंगानगर की ओर से रविवार शाम को विजयदशमी उत्सव और पथ संचलन का आयोजन किया। शाखा कार्यवाह मुकेश गोदारा के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में जोधपुर प्रांत प्रचारक विजय आनंद ने बौद्धिक सत्र को संबोधित किया। जबकि मुख्य
.
शहर में निकाली गई भव्य शोभायात्रा।
विजय आनंद ने अपने बौद्धिक सत्र में आरएसएस की शताब्दी यात्रा को विस्तार से प्रस्तुत करते हुए समाज को पंच परिवर्तन अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने स्वयंसेवकों और उपस्थित जनसमुदाय को सामाजिक एकता, पर्यावरण संरक्षण और स्वदेशी अपनाने जैसे मूल्यों के बारे में बताया।

लालगढ जाटान में भी पथ संचलन निकाला गया।
पथ संचलन में 200 स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में कदम से कदम मिलाकर होमलैंड प्रथम, द्वितीय और तृतीय क्षेत्रों में पथ संचलन किया। इस दौरान शहरवासियों द्वारा स्वयंसेवकों का स्वागत किया गया। ‘भारत माता की जय’ के उद्घोष के साथ उत्साह का माहौल देखने को मिला।
