मुख्य बातें

नीमच पुलिस ने में ट्रॉली चोरी के चार आरोपी पकड़े: शिव नगर से चोरी हुई ट्रॉली और ट्रैक्टर जब्त; 8.10 लाख का माल बरामद – Neemuch News

नीमच पुलिस ने में ट्रॉली चोरी के चार आरोपी पकड़े:  शिव नगर से चोरी हुई ट्रॉली और ट्रैक्टर जब्त; 8.10 लाख का माल बरामद – Neemuch News


नीमच सिटी पुलिस ने ट्रॉली चोरी की घटना का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को शनिवार रात को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई ट्रॉली और ट्रैक्टर भी जब्त किया। जब्त किए गए सामान का अनुमानित कीमत 8 लाख 10 हजार रुपए आंका गया है। क

.

चोरी की घटना 5-6 अक्टूबर को शिव नगर, रावण रुण्डी मैदान में हुई थी। चेन सिंह नामक किसान ने थाना नीमच सिटी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दशहरे के लिए रावण की पुताई हेतु उनकी ट्रॉली रावण रुण्डी मैदान पर खड़ी थी। जो रात में गायब हो गई। सुबह 6 बजे ट्रॉली न मिलने पर चोरी का पता चला। फरियादी की ट्रॉली पर राठौर कृषि फार्म रावण रुण्डी और लोहे की पट्टियों पर “मेरा भारत देश महान” लिखा हुआ था।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया

फरियादी की रिपोर्ट पर थाना नीमच सिटी पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों का विश्लेषण किया गया। साइबर सेल की मदद से गहन जांच के बाद पुलिस ने आरोपियों की पहचान की।

पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त किए।

पुलिस ने जितेंद्र पिता शांतिलाल शर्मा (32), पारस पिता चौसालाल मीणा (26), जितेंद्र पिता कैलाश मीणा (24) और अंकित पिता ओमप्रकाश धाकड़ (22) को गिरफ्तार किया। सभी आरोपियों ने पूछताछ में चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार कर लिया है। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की गई ट्रॉली, जिसकी कीमत 2 लाख 10 हजार रुपए है, और घटना में प्रयुक्त ट्रैक्टर, जिसकी कीमत 6 लाख रुपए है, को जब्त किया गया।

इस कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसौदिया और नगर पुलिस अधीक्षक सुश्री किरण किरोई के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी नीमचसिटी निरीक्षक विकास पटेल के नेतृत्व में साइबर सेल प्रभारी प्रदीप शिंदे सहित पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

टीम में उपनिरीक्षक नरेंद्र सिंह राठौर, सउनि ओमप्रकाश सांखला, सउनि दयाल हाड़ा, आरक्षक गणेश मानेचा, लक्की शुक्ला, राजेश चौधरी, आरक्षक चालक महेंद्र कुमार और साइबर सेल नीमच की टीम शामिल थी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *